Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

EX गर्लफ्रेंड को चाकू से काटने का VIDEO : MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा

भोपाल में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए। उसे बचाने आई बड़ी बहन पर भी हमला किया, जिससे उसके बाएं गाल पर गहरा घाव हो गया।

छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय युवती मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास जा रही थी, तभी प्रीत नगर निवासी अक्षय चंदेल ने दोनों का रास्ता रोक लिया। वह पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा।

कुछ देर कहासुनी के बाद अक्षय ने जेब से चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया। घटना मंगलवार शाम शंकर नगर इलाके में हुई थी। बुधवार को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया।

गर्दन, चेहरा, पीठ और हाथों पर किए कई वार

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले अपनी पूर्व प्रेमिका को निशाना बनाया। उसने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर लगातार कई वार किए। अचानक हुए हमले में युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी कई वार कर चुका था।

हमले के दौरान युवती की बड़ी बहन उसे बचाने के लिए आगे आई। आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। वार उसके बाएं गाल पर लगा, जिससे चेहरे पर गहरा कट हो गया। दोनों बहनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे।

देखें तस्वीरें…

दोनों बहनें शाम करीब चार बजे घर के पास जा रही थी, तभी आरोपी ने हमला कर दिया।

आरोपी लगातार चाकू से वार करता रहा। युवती को बचाने की कोशिश करती महिला।

युवती की बहन उसे बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे भी आरोपी ने चाकू मार दिया।

भीड़ जुटी तो भाग निकला आरोपी

लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। भागने से पहले उसने घायल युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज, तलाश जारी

हमले में गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बड़ी बहन को भी चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी अक्षय चंदेल के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

लिव-इन रिलेशनशिप के बाद पैदा हुई रंजिश

मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अक्षय चंदेल और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसके बाद युवती ने आरोपी से दूरी बना ली और परिवार के साथ रहने लगी। पुलिस का मानना है कि आरोपी इसी बात से रंजिश रखे हुए था। पुरानी नाराजगी और विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन