: सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत: MP में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पिकअप को मारी टक्कर, मृतकों में तीन दोस्त भी शामिल
MP में मासूम को गोलियों से भून डाला: सिर्फ इस बात के लिए 6 साल के मासूम को मारी गोली, पत्नी पर भी की फायरिंग, फिर खुद को उड़ाया
एक घायल, मंदसौर जिला अस्पताल रेफर
स्कॉर्पियो में गरोठ तहसील के भामखेड़ी निवासी शंकर सिंह (25), गोविंद सिंह (25) और बालू सिंह (25) सवार थे। पिकअप को राजस्थान के झालावाड़ जिले का निवासी सूरजमल प्रजापति (37) चला रहा था। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप सवार संतोष कुमार (38) पिता नंदलाल जैन घायल है। उन्हें शामगढ़ सिविल अस्पताल से मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गलत साइड से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार
स्कॉर्पियो सवार तीनों दोस्त भानपुरा में किसी कार्यक्रम से गरोठ लौट रहे थे, जबकि पिकअप चालक भवानी मंडी से मेथी लेकर रतलाम जिले के जावरा मंडी जा रहा था। स्कॉर्पियो गरोठ के टोल टैक्स नाका से जावरा की ओर निकली थी। इसकी जानकारी होने पर तीनों दोस्तों ने गाड़ी वापस मोड़ ली और गलत साइड से गरोठ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पिकअप वाहन से टकरा गई।
पुलिस ने शवों को शामगढ़ सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
MP में मासूम को गोलियों से भून डाला: सिर्फ इस बात के लिए 6 साल के मासूम को मारी गोली, पत्नी पर भी की फायरिंग, फिर खुद को उड़ाया
तीनों दोस्त बिना किसी को बताए घर से चले गए थे
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले स्कॉर्पियो सवार तीनों युवक शादीशुदा थे। शंकर सिंह के दो बच्चे हैं, जिनमें से एक एक साल का और दूसरा तीन साल का है। बालू सिंह की 8 महीने की बेटी है। शंकर के पिता तूफान सिंह ने कहा, 'तीनों ने घर पर किसी को नहीं बताया कि वे कहां जा रहे हैं।'
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन