6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में पशु क्रूरता और संवेदनहीनता की हदें पार करने वाली एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब गार्डन के पीछे 6 नाबालिग लड़कों ने कुत्ते के 6 मासूम बच्चों (पिल्लों) को पहले बेरहमी से पीटा, फिर बोरी में भरकर उन पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में सभी 6 पिल्लों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
वारदात 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है। शनिवार को आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद नाबालिगों की इस क्रूरता का खुलासा हुआ। पुलिस ने सभी 6 नाबालिगों की पहचान कर उनके अभिभावकों को थाने तलब किया है।

घंटों पड़े रहे अधजले शव, आवारा कुत्ते नोंचते रहे
घटना का पता शुक्रवार को तब चला, जब राहगीरों ने पंजाब गार्डन के पीछे 6 पिल्लों के अधजले शव पड़े देखे। वहां घूम रहे अन्य आवारा कुत्ते उन अधजले शवों को नोंच रहे थे। दिल दहला देने वाला यह दृश्य देखकर राहगीरों ने तुरंत पशु प्रेमियों को इसकी खबर दी।
सूचना मिलते ही 'बेजुबान डॉग शेल्टर' के संस्थापक सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी 6 पिल्लों के अधजले शवों को एक बोरी में रखवाकर सुरक्षित किया और गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत, 2 स्ट्रीट डॉग ने दिया था जन्म
शिकायत के बाद शनिवार को गांधीनगर पुलिस टीम और बेजुबान डॉग शेल्टर के सदस्य दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज में 6 नाबालिग लड़के पिल्लों को पकड़कर मारते और फिर एक जगह इकट्ठा कर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) डालकर आग लगाते साफ नजर आए।
पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल के पास ही दो स्ट्रीट डॉग ने इन बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से तीन पिल्लों की देखभाल स्थानीय रहवासी कर रहे थे, जबकि बाकी पिल्ले अपनी मां के पीछे घूमते थे। इन्हीं मासूमों को नाबालिगों ने निशाना बनाया।
पुलिस बोली- नाबालिग हैं, फिर भी वैधानिक कार्रवाई की संभावना देख रहे
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी के आधार पर सभी नाबालिगों को चिन्हित कर लिया है।
गांधीनगर TI शशिकांत सिन्हा का बयान
"घटना में शामिल सभी 6 नाबालिगों की पहचान कर ली गई है। उनके माता-पिता और अभिभावकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। चूंकि आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की संभावनाओं को देखा जा रहा है।"
संबंधित ख़बरें
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन