: नई नवेली दुल्हन भागी: मन्नत पूरी करने महाकाल के दर्शन करने गई थी, रास्ते से हो गई फरार, दूल्हे ने पुलिस से लगाई गुहार
21 जुलाई को हुई थी शादी
पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपने बेटे की शादी की बात इंदौर में रहने वाले महेंद्र गोस्वामी से की थी। उसने शादी के लिए एक लड़की के बारे में बताया था और 21 जुलाई को उसने लड़की से शादी कर ली।
शादी से 2 दिन पहले दुल्हन की हत्या: मंगेतर ने आधी रात बुलाया था मिलने, नहीं करना चाहते थे विवाह, तीन भाई-बहनों की एक साथ होनी थी शादी
होश में आने पर नहीं दिखे जेवर
युवती शादी के तुरंत बाद पति के साथ अहमदाबाद चली गई थी। युवक ने जब उदयपुर जाने की योजना बनाई तो युवती ने कहा कि उसने उज्जैन महाकाल से एक मन्नत मांगी है, जिसे पूरा करना है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब वह दर्शन के लिए जा रहा था तो उसे ट्रेन में कुछ सुंघा दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि सोने-चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये की नकदी गायब हो गई थी।
आरोपियों की तलाश शुरू
दूल्हे को उसकी नई पत्नी का मैसेज आया था, जिसमें लिखा था, "मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती।" उसके बाद शादी तय करवाने वाले व्यक्ति का फोन भी बंद आने लगा। परिजनों को दी गई जानकारी भी फर्जी निकली, जिसके बाद अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई। इंदौर के एरोड्रम थाने में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई।
शादी के दिन दूल्हे की मौत: पुलिस उठाकर ले गई, पुलिस कस्टडी में चली गई जान, दुल्हन ने की खुदकुशी की कोशिश, जमकर हुआ बवाल
शिकायत के आधार पर लुटेरी दुल्हन, उसके माता-पिता, दलाल महेंद्र गोस्वामी समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं जांच में युवती के बारे में जानकारी जुटाने पर पीड़ित को पता चला कि युवती द्वारा पहले भी इस तरह की ठगी की जा चुकी है। इसमें इंदौर के उसके कई रिश्तेदार भी शामिल हैं। फिलहाल एरोड्रम थाना पुलिस सभी तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन