: शादी से 2 दिन पहले दुल्हन की हत्या: मंगेतर ने आधी रात बुलाया था मिलने, नहीं करना चाहते थे विवाह, तीन भाई-बहनों की एक साथ होनी थी शादी
10 जुलाई को मिला था तेजस्वनी का शव
11 जुलाई को तेजस्वनी का शव मडेसरा गांव के तालाब में मिला था। तब आशंका जताई गई थी कि शायद वह शादी से खुश नहीं थी, इसलिए उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सावन में दर्शन कीजिए छत्तीसगढ़ के नए ‘नागलोक’ की: 11 अंडों से निकले 13 अजगर, रेस्क्यू कर कुएं से निकाले गए
जिस दिन शव मिला, उसी दिन भाई की बारात जानी थी
मडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी दो बेटियों तेजस्वनी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल की शादी एक साथ करने जा रहे थे। जिस दिन उसका शव मिला, उसी दिन भाई की बारात जानी थी। लेकिन तेजस्वनी का शव मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं।
9 जुलाई को थी हल्दी की रस्म
तेजस्वनी के चाचा टॉमन लाल जोशी ने बताया कि, 9 जुलाई को तेजस्वनी के भाई गजपाल की हल्दी की रस्म होनी थी। रात में उसने भाई और बहन के साथ हल्दी लगाई। संगीत की रस्म थी। रात का खाना खाने के बाद वह अचानक घर से बाहर चली गई। सुबह उसका शव तालाब में मिला। तेजस्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी।
मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो तेजस्वनी के होने वाले पति हुमन जोशी का मोबाइल लोकेशन भी तालाब के पास ट्रेस हुआ। साथ ही हुमन का आखिरी कॉल तेजस्वनी के मोबाइल पर दिखा रहा था। यह अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत हुमन को हिरासत में ले लिया।
छत्तीसगढ़ के सरपंच की दिल्ली में चर्चा: नितिन गडकरी के आवास तक लुढ़कते हुए पहुंचे, गांव में 2KM पक्की सड़क की मांग
पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की देर रात तालाब के किनारे दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान तेजस्वनी तालाब की सीढ़ियों पर गिर गई और बेहोश हो गई। हुमन को लगा कि वह मर गई है। इसलिए डर के मारे उसने तेजस्वनी और मोबाइल को तालाब में फेंक दिया और भाग गया।
हुमन जोशी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच शुरू की। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर सबसे बड़ा संदिग्ध ह्यूमन जोशी निकला। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस तालाब से मोबाइल बरामद करने में जुटी है।
आरोपी ने कहा- हम दोनों शादी नहीं करना चाहते थे
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, इसलिए दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। सामाजिक दबाव के चलते वे शादी कर रहे थे। इसी के चलते 9 जुलाई की रात दोनों में झगड़ा हुआ और ह्यूमन ने वारदात को अंजाम दे दिया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन