Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: अनूपपुर में पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या: रॉड से सिर पर वार, शव बोरे और कंबल में लपेटकर कुएं में फेंका, ऐसे पकड़ाए

MP Anuppur wife got her lover to kill her husband: एमपी के अनूपपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे और कंबल में लपेटकर कुएँ में फेंक दिया गया। मृतक का नाम भैयालाल रजक है। इस मामले में पुलिस ने भैयालाल की पत्नी मुन्नी उर्फ ​​विमला रजक, उसके प्रेमी लल्लू उर्फ ​​नारायण दास कुशवाहा (48) और मजदूर धीरज कोल (25) को गिरफ्तार किया है।

घटना 31 अगस्त की सुबह 2 बजे सकरिया गाँव में हुई। भैयालाल का शव उसके घर के पीछे खेत के कुएँ में बोरे और कंबल में लिपटा मिला। जाँच में पता चला कि भैयालाल ने तीन शादियाँ की थीं। पहली पत्नी शादी के कुछ दिन बाद ही उसे छोड़कर चली गई। दूसरी पत्नी गुड्डीबाई से कोई संतान न होने पर उसने गुड्डीबाई की छोटी बहन मुन्नी से तीसरी शादी की, जिससे उसके दो बच्चे हैं।

पत्नी ने ही रची हत्या की साजिश

भैयालाल के पास सकरिया गाँव और परसवार गाँव में कीमती ज़मीन थी। पिछले 4-5 सालों से दलाल लल्लू उनके घर बेचने आता-जाता था। इसी दौरान मुन्नी और लल्लू के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। शनिवार, 30 अगस्त को मुन्नी ने अपने प्रेमी और एक मज़दूर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। वह जैतहरी में अपनी बड़ी बहन के घर गई थी, जिससे भैयालाल घर पर अकेला रह गया।

प्रेमी ने भैयालाल के सिर पर रॉड से वार कर की हत्या

31 अगस्त की रात करीब 2 बजे लल्लू और धीरज भैयालाल के निर्माणाधीन मकान में घुस गए। इसके बाद उन्होंने चारपाई पर सो रहे भैयालाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसके बाद शव को बोरे और कंबल में लपेटकर, साड़ियों और रस्सी से बाँधकर कुएँ में फेंक दिया। पुलिस ने कुएँ से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है।

पहली पत्नी ने शव देखा तो पुलिस को फोन किया

31 अगस्त को भैयालाल की पहली पत्नी गुड्डी रजक (45) ने अपने पति को फोन किया। मोबाइल बंद होने पर उसने सकरिया गांव में निर्माणाधीन मकान में तलाश की। पति के न मिलने पर उसने आस-पास के इलाके में भी तलाश की। इसके बाद घर के पीछे कुएं में पति का शव देखा। गुड्डी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी मोतीउर रहमान ने बताया कि वृद्ध का शव देखकर हत्या का अंदेशा हुआ।

कॉल डिटेल के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि यह हत्या है, जिसके बाद सबसे पहले उसके साथ रह रही पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई गई। कॉल डिटेल में उसकी आरोपी लल्लू कुशवाहा से ज्यादा बात हो रही थी। हत्या से कुछ घंटे पहले भी उसकी लालू से बात हुई थी। इसके बाद पुलिस लल्लू कुशवाहा को पूछताछ के लिए ले गई। जहां उसने पुलिस को घटना के बारे में सब कुछ बता दिया।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन