: शहडोल में तेंदुए का आतंक: ASI की गर्दन पकड़ी, बच्ची का सिर नोचा, पिकनिक मनाने गए थे 50 लोग
घायल ने कहा- अचानक भागता हुआ दिखा तेंदुआ
हमले में घायल आकाश कुशवाह ने बताया, 'हम करीब 50 लोग पिकनिक मनाने खतौली के शोभाघाट गए थे। शाम को जब सभी खाना खाने के बाद अपनी गाड़ी में वापस लौट रहे थे, तो अचानक एक तेंदुआ भागता हुआ दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर तेंदुआ भाग जाएगा।
शहडोल में गर्लफ्रेंड से गैंगरेप के बाद मर्डर: आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ पर लटकाया, प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
कुछ देर के लिए वह आंखों से ओझल हो गया। इसके बाद अचानक दूसरी तरफ से आ गया। सबसे पहले उसने मुझ पर हमला किया। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर भागा। इसके बाद तेंदुए ने एक-एक कर कई लोगों पर हमला किया।
लोगों को धक्का देकर एएसआई पर हमला
तेंदुआ दिखाई देने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोग बेखौफ होकर वीडियो बनाते रहे। इसी बीच तेंदुए ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
शहडोल थाने में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया अपने साथियों के साथ शाम को शोभाघाट घूमने गए थे। तेंदुआ देखकर भगदड़ मच गई, इस दौरान एएसआई भी वहां मौजूद थे। लोगों को भगाते समय तेंदुए ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया, जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया।
लड़की के सिर का एक हिस्सा खरोंच गया
तेंदुए ने आकाश की जांघ पर काटा, फिर दूसरी जांघ पर अपने पंजों से हमला किया। हालांकि, उसे ज्यादा चोट नहीं आई। हमले में नंदिनी सबसे ज्यादा घायल हुई। तेंदुए ने उसके सिर पर इतनी जोर से हमला किया कि उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा खरोंच गया
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन