: महाकाली के चल समारोह में हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, हादसे के बाद भी नहीं रुका कार्यक्रम
घायलों ने कहा- रथ को स्टेडियम की ओर लाते समय हुआ हादसा
जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती घायल बलराम यादव ने बताया, 'महाकाली सेवा समिति द्वारा मां काली की 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी। 17 अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन होना था। शोभायात्रा की तैयारियां चल रही थीं। शाम के करीब 4 बजे थे। डीजे भी बुलाया गया। रथ को मैदान में रखा गया। इसी रथ में मूर्ति रखकर जुलूस निकाला जाना था। शुरू में मूर्ति रखने के लिए मूर्ति की ऊंचाई के हिसाब से करीब 21 फीट ऊंचे लोहे के पाइप से सपोर्ट बनाया गया।
लॉकअप के बाथरूम में फंदे पर लाश: हिरासत में लिए गए युवक की मौत से सनसनी, जानिए RPF कनेक्शन ?
मूर्ति करीब 21 फीट ऊंची थी, रथ तीन फीट ऊंचा था, इस तरह रथ की ऊंचाई करीब 24 फीट हो गई। जुलूस के रास्ते में इतनी ही ऊंचाई की हाईटेंशन लाइन भी गुजरी। इस पर ध्यान नहीं गया। स्टेडियम से देवी का रथ पंडाल में लाया जा रहा था। जैसे ही रथ हाईटेंशन तारों के पास से गुजरा, करंट तेजी से फैल गया। रथ में 12 लोग सवार थे। करंट लगने से सभी लोग दूर जा गिरे। इनमें से आठ गंभीर रूप से झुलस गए। 4 लोगों को हल्का करंट लगा। तीन लोग मूर्ति के करीब थे, उन्हें तेज करंट लगा।
गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद गांव में मातम है। गांव में भीड़ लगी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को जब एक साथ गांव से तीन शव निकाले गए तो हर आंख नम हो गई। तीनों का एक ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कुछ लोगों के आंसू सूख चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में छुई खदान ढहने से 2 लोगों की मौत: मिट्टी निकालने सुरंग में उतरे थे, खुदाई के दौरान हादसा
देखने वालों और सुनने वालों के मन में यही सवाल था कि आखिर ऐसी क्या गलती हुई जिसकी इतनी बड़ी सजा मिली। बड़ी बात यह है कि तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में घर चलाने की चिंता सता रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन