Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

65 लाख के गांजे की इनसाइड स्टोरी : 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ?

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला...ओडिशा सीमा से लगा देवभोग इलाका...रात गहराने लगी थी, लेकिन खुटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस की हलचल सामान्य दिनों से ज्यादा थी। सड़क से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन को रोका जा रहा था। जवान टॉर्च लेकर गाड़ियों के भीतर झांक रहे थे। वजह थी एक बेहद अहम मुखबिर सूचना।

देवभोग पुलिस को खबर मिली थी कि ओडिशा की तरफ से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर निकलने वाला है। सूचना इतनी सटीक थी कि पुलिस ने बिना देर किए बॉर्डर इलाके में घेराबंदी कर दी। रात के अंधेरे में खुटगांव चेकपोस्ट पर बैरिकेड लगा दिए गए और आने-जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच शुरू हो गई।

ऊपर सब्जियां... नीचे छिपा था नशे का जाल

कुछ देर बाद ओडिशा की तरफ से एक मालवाहक गाड़ी आती दिखाई दी। पहली नजर में वाहन बिल्कुल सामान्य लग रहा था। ऊपर तक सब्जियों के कैरेट लदे हुए थे। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे कोई व्यापारी मंडी के लिए सब्जियां लेकर जा रहा हो। लेकिन पुलिस की नजरें सिर्फ ऊपर रखे कैरेटों तक सीमित नहीं थीं।

जैसे ही वाहन को रोका गया, ड्राइवर के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई देने लगी। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की, लेकिन उसके जवाब लगातार बदल रहे थे। शक गहराया तो जवानों ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी शुरू कर दी। एक-एक कर सब्जियों के कैरेट नीचे उतारे गए और फिर सामने आया तस्करी का पूरा खेल।

कैरेटों के नीचे मिला 130 किलो गांजा

सब्जियों के कैरेट के नीचे बड़ी चालाकी से गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पैकेटों को इस तरह जमाया गया था कि ऊपर से देखने पर किसी को भनक तक न लगे। पुलिस ने जब पूरा माल बाहर निकाला तो मौके पर मौजूद जवान भी हैरान रह गए।

वाहन से कुल 130 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी कार्रवाई के दौरान चेकपोस्ट पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया।

मौके से ही पकड़ा गया तस्कर

पुलिस ने मौके से ही वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पांडेय बताया, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश पहुंचाने की फिराक में था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सब्जी की आड़ चुनी थी, ताकि वाहन को सामान्य व्यापारिक गाड़ी समझकर छोड़ दिया जाए।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

देवभोग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अब पुलिस इस नेटवर्क की पूरी चेन खंगालने में जुटी है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ओडिशा में यह गांजा किस सप्लायर ने उपलब्ध कराया था और उत्तर प्रदेश में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस को शक है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह सक्रिय है, जो लंबे समय से छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर का इस्तेमाल कर रहा है।

सप्ताहभर में तीसरी बड़ी कार्रवाई

देवभोग क्षेत्र लंबे समय से गांजा तस्करी का संवेदनशील रूट माना जाता रहा है। ओडिशा सीमा से लगे जंगल और अंदरूनी रास्तों का इस्तेमाल तस्कर लगातार करते रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस ने पिछले कुछ दिनों से बॉर्डर इलाके में लगातार निगरानी बढ़ा दी है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सप्ताहभर के भीतर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने ओडिशा सीमा पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के तस्करों को पकड़ा था। उस कार्रवाई में एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया था।

बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि गरियाबंद पुलिस अब बॉर्डर इलाके में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुट गई है। हालांकि सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर ओडिशा से निकलने वाला इतना बड़ा नशे का कारोबार बार-बार छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंच कैसे जा रहा है और इसके पीछे कितने बड़े गिरोह काम कर रहे हैं?

फिलहाल देवभोग पुलिस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है। लेकिन खुटगांव चेकपोस्ट पर सब्जियों के कैरेट के नीचे छिपा 65 लाख का गांजा यह जरूर बता गया कि तस्कर अब पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

देवभोग पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटनांव में कार्रवाई करते हुए करीब 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 65.08 लाख रुपए और वाहन सहित कुल जब्ती मूल्य करीब 70.58 लाख रुपए बताया गया है। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी राहुल पाण्डेय को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश ले जाना स्वीकार किया। आरोपी राहुल पाण्डेय (33) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भंवरकोल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन