: महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर थप्पड़ मारे: युवकों ने गाली-गलौज की, बाल खींचकर सिर पत्थर से कुचलने की कोशिश
साथ काम करने वाले लोगों ने उसे बचाया
महिला ने बताया कि 24 सितंबर की दोपहर 3 बजे वह ढाबे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान लकी वहां आया। उसने उससे अनचाही बातचीत करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी की। महिला ने उसे धक्का दिया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने उसे थप्पड़ मारे और बाल खींचे।
शोर सुनकर ढाबे पर काम करने वाले रामभरोसे और दुर्गेश नौरिया वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को युवकों से बचाया। महिला ने मंगलवार शाम गाडरवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना की फुटेज भी सौंपी। इसमें आरोपी महिला को पीटता हुआ नजर आ रहा है।
आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी भेजी
गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस पार्टी भेजी गई है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन