Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

MP के रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद 3 कर्मचारियों की मौत : फूड पॉइजनिंग या जहर से मौत की आशंका, परिजन ने चक्काजाम कर पीएम-सीएम के पोस्टर फाड़े

एमपी के छतरपुर जिले के खजुराहो में गौतम रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। 9 कर्मचारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया। दो कर्मचारियों की ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक की JAH अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मरने वालों की पहचान रामस्वरूप कुशवाह, गिरजादेवी और प्रागी लाल के रूप में हुई है। घायलों में दयाराम, हार्दिक, रवि, रोशनी और गोलू शामिल हैं। रवि, रोशनी और गोलू वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का साफ कारण नहीं पता चला है। फोरेंसिक डिपार्टमेंट के मुताबिक, मौतें फूड पॉइज़निंग से हुईं या पॉइज़निंग से, यह पता लगाने के लिए केमिकल टेस्ट (विस्कस एनालिसिस) ज़रूरी है। तीनों शवों को विसरा एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखा गया है।

20-20 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने मृतकों के परिवारों को 20-20 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी। रिसॉर्ट को प्रशासन ने सील कर दिया है। रिसॉर्ट के मालिक विनोद कुमार गौतम अभी बेल्जियम में रहते हैं।

बेशर्म, बेरहम सरकारी अफ़सर

पटवारी ने कहा, सत्ता के महलों में बैठे मंत्री चुप हैं। MP कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "खजुराहो में जिस ज़िले में कैबिनेट की मीटिंग हुई, उसी ज़िले में मौतें हुईं, लेकिन सत्ता के महलों में बैठे मंत्री चुप हैं। नौ पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बेशर्म, बेरहम सरकारी अफ़सर उसी इलाके में "सरकारी खर्चे" पर मज़े करते रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन