: पिता ने की दूसरी शादी, गुस्साए बेटे ने मार डाला: MP में 13 बार चाकू घोंपा, सौतेली मां पर भी किया हमला
डेढ़ साल पहले हुई थी दूसरी शादी
कमल की पहली पत्नी आशा की चार साल पहले मौत हो गई थी। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने और खान-पान में दिक्कत होने के कारण उन्होंने डेढ़ साल पहले निशा से दूसरी शादी की थी। कमल की पहली पत्नी से दो बेटियां सुजाता, नेहा और दो बेटे राहुल, अमन हैं। चारों की शादी हो चुकी है।
MP में जालिमों ने किसान की काटी उंगलियां: फिर पत्थर से फोड़ डाला सिर, बेटे को पहले ही मार चुके, केस वापस लेने का दबाव
घर के खर्च को लेकर नाराज था बेटा
कमल के दामाद राहुल ने बताया कि अमन अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज था। एक दिन पहले भी उनका विवाद हुआ था। इसके बाद अमन ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने आई सौतेली मां निशा भी हमले में घायल हो गई। निशा ने बताया कि बेटा अमन घर के खर्च को लेकर नाराज रहने लगा था।
रात 2 बजे पिता के कमरे पर किया हमला
अमन की सौतेली मां निशा ने बताया कि गुरुवार रात अमन और उसकी पत्नी का हम दोनों से विवाद हो गया था। इसी के चलते बेटी नेहा और दामाद राहुल भी घर पहुंच गए। यहां सभी ने विवाद सुलझाया। रात करीब 2 बजे अमन चाकू लेकर पिता कमल के कमरे में गया और हमला कर दिया। मैंने उसे रोका तो उसने मुझे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
दामाद की चप्पलों से पिटाई: पुलिस जीप में बैठाकर थाने लेकर जा रहे थे पुलिसकर्मी, पत्नी की हत्या का है आरोप
शोर सुनकर बड़ा बेटा, बेटी और दामाद भागे
शोर सुनकर बड़ा बेटा राहुल, उसकी पत्नी वंशिका, बेटी नेहा और दामाद राहुल कमल के कमरे की तरफ भागे। उन्होंने अमन को पकड़ लिया तो घायल कमल खुद को बचाने के लिए घर से बाहर निकल आया।
पूरा परिवार कमल के पीछे दौड़ा और उसे पहले जिला और फिर एमवाय अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने कहा कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ऑपरेशन करना पड़ेगा। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन