: दामाद की चप्पलों से पिटाई: पुलिस जीप में बैठाकर थाने लेकर जा रहे थे पुलिसकर्मी, पत्नी की हत्या का है आरोप
MP में जालिमों ने किसान की काटी उंगलियां: फिर पत्थर से फोड़ डाला सिर, बेटे को पहले ही मार चुके, केस वापस लेने का दबाव
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
भोलगढ़ की दीक्षा पाठक की शादी 29 मई 2023 को शहर के विंध्य विहार कॉलोनी के ऋषि मिश्रा से हुई थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार-रविवार रात 3 बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि दीक्षा की तबीयत खराब है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो बेटी मृत मिली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। हमने मजबूरी में अपनी जमीन बेचकर 5 लाख रुपए दिए।
रेत माफिया पर कब सख्त एक्शन लेगी सरकार: MP में अफसरों को कुचलने की कोशिश, रॉड लेकर मारने दौड़े, पहले भी कर चुके हैं कई हत्याएं
महिला के पति से पूछताछ
सिविल लाइन थाना टीआई कमलेश साहू के मुताबिक मामले में 304 बी का केस दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला दहेज प्रताड़ना का लग रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का पति कॉलेज चौराहे पर पान की दुकान चलाता है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पति, सास, ससुर और जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बहन ने कहा- दहेज मांग रहे थे ससुराल वाले
मृतका की बहन मीनाक्षी ने बताया, 'शादी के समय पिता ने 5 लाख रुपए नकद, एक तोला सोना और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद बहन के ससुराल वाले दहेज मांग रहे थे। बहन का फोन तीन महीने से रिचार्ज नहीं हुआ था। ससुराल वाले कह रहे हैं कि बहन ने जहर खा लिया, लेकिन हकीकत में उसके ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MP में 3 लोगों की हत्या: जवान की तलवार से हत्या, बीच सड़क पर बेटे और भतीजे को मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला
हमने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। बहन ने कई बार मारपीट की बात बताई थी, लेकिन वह यह भी कहती थी कि वह आत्महत्या नहीं करेगी। हमें उसकी मौत के कई घंटे बाद इसकी जानकारी दी गई।' ऋषि मिश्रा के बड़े भाई सच्चिंदानंद मिश्रा के अनुसार दीक्षा ने कीटनाशक जहर खा लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके माता-पिता को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन