Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

अनूपपुर में ड्यूटी के दौरान ASI की पिटाई : वर्दी फाड़ी, गाली देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट, सिर पर आई चोटें, 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की चचाई पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर रंगदारी, गुंडागर्दी और मारपीट के गंभीर आरोप भी हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामरक्षा पटेल (26) और प्रवीण सोनी (24) दोनों निवासी मेडियारास के रूप में हुई है।

जमीन विवाद से शुरू हुआ मामला

यह मामला 27 अक्टूबर को आनंदकर शुक्ला, निवासी चचाई, की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि रामरक्षा पटेल ने उनकी जमीन पर लगी तार फेंसिंग को जबरन उखाड़ दिया। आरोपी खेती न करने का दबाव बना रहा था और खेती के बदले पैसों की मांग कर रहा था। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

ड्यूटी के दौरान ASI पर हमला

मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापति की ड्यूटी आरक्षक अतुल शर्मा के साथ मेडियारास में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन कार्यक्रम में लगी थी। इसी दौरान आजाद चौक पर आरोपी रामरक्षा पटेल अपने साथियों अनीश पटेल, प्रवीण सोनी और अंकित साहू के साथ पहुंचा।

आरोपियों ने ASI प्रजापति पर शिकायतकर्ता का पक्ष लेने और उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया।

वर्दी फाड़ी, जातिसूचक शब्द बोले, सिर पर किया हमला

जब ASI ने बताया कि मारपीट के चलते अपराध दर्ज किया गया है, तो आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए वर्दी फाड़ दी, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान प्रवीण सोनी ने हाथ में पहने कड़े से ASI के सिर पर वार कर घायल कर दिया।

तालाब किनारे पार्टी करते समय दबोचे गए आरोपी

ASI महिपाल प्रजापति की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि रामरक्षा पटेल और प्रवीण सोनी गुरुवार रात तालाब के पास पार्टी मना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन