: IND vs SA 3rd T20: सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग 11
नई दिल्ली:
IND vs SA 3rd T20: भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (4 अक्टूबर) इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Stadium) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त ले चुकी है. आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को अपने ही घर में क्लीप स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. वहीं साउथ अफ्रीका टीम आखिरी मैच को जीतना चाहेगी.
टी20 वर्ल्ड से पहले आज टीम इंडिया की यह आखिरी टी20 मैच है. ऐसे में आज कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल हुए कुछ खिलाड़ियों को आज प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को आज के मैच में मौका दिया जा सकता है. शाहबाज अहमद को भी आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
पिच और मौसम की रिपोर्ट
इंदौर के होलकर स्टेडियम की बाउंड्रीज छोटी है. होलकर स्टेडियम का मैदान भारत की छोटी मैदानों में से एक है. यहां पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती रही है. ऐसे में आज की मुकाबले में पिछले मुकाबले की तरह ही रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. यहां ओस गिरने की संभावना हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने करना चाहेगी. इंदौर में बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश की संभावना न के बराबर है.
यह भी पढ़ें: Moeen Ali PAK vs ENG: मोईन अली ने की पाक की बुरी तरह बेइज्जती, खाने को लेकर कह दी ये बात
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शाहबाज अहमद.
साउथ अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीली रॉसू, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पारनेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, तबरेज शम्सी.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन