: रांची वनडे में भी खलल डालेंगे बादल ? जानिए क्या कहता है मौसम
India vs South Africa 2nd ODI Ranchi JSCA Stadium Weather Report (Photo Credit: File Photo)
नई दिल्ली:
IND vs SA 2nd ODI: भारत (India) इस समय दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल रहा है. सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें भारत को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पहले वनडे मैच में बारिश ने कुछ खलल डाली. बरसात के कारण मैच 40-40 ओवरों का करना पड़ा. अब दूसरे वनडे मुकाबले में भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत रह सकती है और तापमान 30 ड्रिगी रहने की संभावना है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA Stadium) में खेला जाएगा. पहले वनडे की तरह ही दूसरे मैच में भी मौसम अपना खेल दिखा सकता है. शनिवार को भी रांची में रुक रुककर बारिश होती रही और रविवार शाम के समय भी बारिश का 25 फीसदी अनुमान लगाया गया है. हालांकि दोपहर के समय बारिश होने की आशंका कम है.
ये भी पढ़ें: John Campbell Ban: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज पर लगा 4 साल का बैन, डोपिंग नियमों के तहत एक्शन
भारत- साउथ अफ्रीका के बीच रांची वनडे दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. भारत मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी तो वहीं साउथ अफ्रीका मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. 2023 विश्व कप क्वालीफायर के लिहाज से साउथ अफ्रीका के लिए यहां से हर मुकाबला अहम है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका अभी तक क्वालीफाई नहीं कर पाई है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: चोटिल दीपक चाहर की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
पहले मैच में 9 रनों से मिली थी हार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच मैच में भारत को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 40 ओवर की पारी में साउथ अफ्रीका ने पहले 249 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 240 रन ही बना सकी थी. भारत के लिए संजु सैमसन (Sanju Samson) ने 63 बॉल में 86 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी 37 बॉल में 50 रन बनाए थे.
संबंधित लेख
First Published : 08 Oct 2022, 07:38:28 PM
For all the Latest Sports News, Cricket News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन