MP में बंदूक टिकाकर युवती को डांस कराया : युवक राइफल से हवाई फायर करता रहा, इशारे पर नाचती रही लड़की
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: ग्वालियर में बंदूक के दम पर एक युवती से डांस करवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा युवक कुर्सी पर बैठकर राइफल से हवाई फायर करते हुए युवती से नाचने को कह रहा है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: सोमवार रात सामने आया 47 सेकेंड का ये वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली इलाके का बताया जा रहा है। बेहट थाने की पुलिस रात में ही रहवाली पहुंची, जहां से पता चला कि युवक हस्तिनापुर का है। पुलिस वहां पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: वीडियो में बॉलीवुड मूवी में बाहुबली अंदाज में दिखाए जाने वाले किरदार की स्टाइल में युवक .315 बोर की राइफल लेकर कुर्सी पर बैठा है। उसके इशारे पर सामने एक युवती डांस कर रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: इसी दौरान युवक राइफल लोड करता है और रुक-रुककर दो बार फायरिंग करता है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि गोली चलने के बाद एक नाबालिग बालक मौके पर आता है और खाली खोखा उठाकर वहां से चला जाता है।
पुलिस को युवक की तलाश
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फायरिंग करता दिख रहा युवक हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की बेहट थाना टीम रात में ही रहवाली क्षेत्र पहुंची और मौके की तस्दीक की।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: यह भी जांच की जा रही है कि जिस राइफल से फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस वैध है या नहीं। लाइसेंस और हथियार की वैधानिक स्थिति स्पष्ट होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बंदूक अवैध होने पर आर्म्स एक्ट का मामला
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि बंदूक के दम पर नचाने पर धमकाने का मामला दर्ज होता है। यदि फरियादी सामने नहीं आता है तो पुलिस स्वत:संज्ञान लेकर एक्शन लेगी। बंदूक लाइसेंसी हुई तो उसे जब्त कर लाइसेंस रद्द कराने की अनुशंसा करेगी और अवैध हुई तो आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करेगी।
Tags :
mp news mpcgtimes news mp breaking mp update news Gwalior mp cg news mp video news Gwalior Viral Video Man Forces Girl To Dance Girl To Dance Gunshots mp viral news goli news firing newsसंबंधित ख़बरें
अनूपपुर की सड़क पर बिछी लाशें : पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ?
अनूपपुर में खूनी लाठियों से लिखी LOVE की मौत : कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ?
पूर्व विधायक बोले-अबीर का मतलब वीर नहीं, हिजड़ा होता है : कहा- हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाया; हिंदू हमारे नहीं, ये कसाई हैं
MP में मेले में नाबालिग का मर्डर का VIDEO : दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट-पीठ और सीने में चाकू मारे; ड्यूटी में तैनात पुलिस गायब थी ?
क्या छिन जाएगी Kailash Vijayvargiya की कुर्सी ? : Amit Shah ने कैलाश-प्रहलाद को Delhi बुलाया; आखिर सीनियर मंत्री मोहन सरकार से क्यों हैं नाराज ?
छात्रा ने 10वीं की परीक्षा के बीच बच्चे को दिया जन्म : नाबालिग को एग्जाम सेंटर पर लेबर पेन हुआ; दोस्त से बने थे शारीरिक संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन