mp video news
MP में बंदूक टिकाकर युवती को डांस कराया : युवक राइफल से हवाई फायर करता रहा, इशारे पर नाचती रही लड़की
Tue, Feb 24, 2026
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: ग्वालियर में बंदूक के दम पर एक युवती से डांस करवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा युवक कुर्सी पर बैठकर राइफल से हवाई फायर करते हुए युवती से नाचने को कह रहा है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: सोमवार रात सामने आया 47 सेकेंड का ये वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली इलाके का बताया जा रहा है। बेहट थाने की पुलिस रात में ही रहवाली पहुंची, जहां से पता चला कि युवक हस्तिनापुर का है। पुलिस वहां पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: वीडियो में बॉलीवुड मूवी में बाहुबली अंदाज में दिखाए जाने वाले किरदार की स्टाइल में युवक .315 बोर की राइफल लेकर कुर्सी पर बैठा है। उसके इशारे पर सामने एक युवती डांस कर रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: इसी दौरान युवक राइफल लोड करता है और रुक-रुककर दो बार फायरिंग करता है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि गोली चलने के बाद एक नाबालिग बालक मौके पर आता है और खाली खोखा उठाकर वहां से चला जाता है।
पुलिस को युवक की तलाश
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फायरिंग करता दिख रहा युवक हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की बेहट थाना टीम रात में ही रहवाली क्षेत्र पहुंची और मौके की तस्दीक की।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: यह भी जांच की जा रही है कि जिस राइफल से फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस वैध है या नहीं। लाइसेंस और हथियार की वैधानिक स्थिति स्पष्ट होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बंदूक अवैध होने पर आर्म्स एक्ट का मामला
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि बंदूक के दम पर नचाने पर धमकाने का मामला दर्ज होता है। यदि फरियादी सामने नहीं आता है तो पुलिस स्वत:संज्ञान लेकर एक्शन लेगी। बंदूक लाइसेंसी हुई तो उसे जब्त कर लाइसेंस रद्द कराने की अनुशंसा करेगी और अवैध हुई तो आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करेगी।
MP में 5 अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा : महिलाओं ने थप्पड़ मारे; पथराव कर भगाया, जानिए क्यों हुआ बवाल ?
Tue, Feb 24, 2026
Mahal Sarai Basti Stone Pelting & Civic Team Attack | Shivpuri VIDEO: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा। बस्ती के कुछ युवक-महिलाओं ने टीम पर पथराव किया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वारदात देहात थाना क्षेत्र के महलसराय आदिवासी बस्ती की है।
Mahal Sarai Basti Stone Pelting & Civic Team Attack | Shivpuri VIDEO: नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि महलसराय क्षेत्र में हाल ही में एक शासकीय शौचालय का निर्माण कराया गया था। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग शौचालय को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूचना मिलने पर वे पांच कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
Mahal Sarai Basti Stone Pelting & Civic Team Attack | Shivpuri VIDEO: इस दौरान वहां पहुंचने पर टीम ने देखा कि कुछ लोग हथौड़े से शौचालय की छत तोड़ रहे थे। छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने कॉलर पकड़कर पिटाई की।
Mahal Sarai Basti Stone Pelting & Civic Team Attack | Shivpuri VIDEO: स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिराया। कपड़े खींचकर थप्पड़े मारे। लात-घूंसे से हमला किया। युवक और महिलाओं ने गालियां दीं। शासकीय कार्य में बाधा डालने से मना किया तो अन्य लोगों को भी बुला ले आए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीण सरकार जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे।
पुनर्निर्माण के दौरान कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की
वहीं, वार्ड 24 के पार्षद आरिफ मसूद खान ने बताया कि शौचालय करीब 15 साल पुराना था। लंबे समय से बंद पड़ा था। दोबारा शुरू कराने के लिए पुनर्निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से पहले कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन अचानक कुछ युवकों ने शौचालय तोड़ना शुरू कर दिया।
Mahal Sarai Basti Stone Pelting & Civic Team Attack | Shivpuri VIDEO: नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि हमले में अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरी टीम देहात थाने पहुंची। बस्ती के लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारी खतरे से बाहर हैं।
मारपीट के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR
देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि नगर पालिका की टीम से मारपीट के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें पवन आदिवासी, आनंद आदिवासी, आकाश आदिवासी, करुआ आदिवासी और करुआ आदिवासी की पत्नी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।