छात्रा ने 10वीं की परीक्षा के बीच बच्चे को दिया जन्म : नाबालिग को एग्जाम सेंटर पर लेबर पेन हुआ; दोस्त से बने थे शारीरिक संबंध
MP CG Times / Tue, Feb 24, 2026
Pithampur Minor Gives Birth During Exam In Bathroom: मध्य प्रदेश के धार के पीथमपुर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। घटना मंगलवार को सेंट जॉन स्कूल में गणित के पेपर के दौरान की है।
Pithampur Minor Gives Birth During Exam In Bathroom: छात्रा सामान्य रूप से परीक्षा हॉल में बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रही थी। इसी दौरान शौचालय जाने की अनुमति लेकर बाहर निकली। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब स्कूल स्टाफ ने जाकर देखा, तो वहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया था।
Pithampur Minor Gives Birth During Exam In Bathroom: स्कूल मैनेजमेंट ने बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि फिलहाल मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

15 मिनट तक नहीं लौटी तो कर्मचारी देखने गई
Pithampur Minor Gives Birth During Exam In Bathroom: परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने कहा- मंगलवार को 17 वर्षीय छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई थी। लगभग 15 मिनट तक वापस न लौटने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया।
Pithampur Minor Gives Birth During Exam In Bathroom: बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। भीतर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। स्कूल स्टाफ ने छात्रा से कहकर गेट खुलवाया, फिर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
एक साल से शारीरिक संबंध, युवक पर केस दर्ज
Pithampur Minor Gives Birth During Exam In Bathroom: सेक्टर 1 थाने की एसआई चांदनी सिंगार ने कहा- पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती कान्हा बर्मन नाम के युवक से हुई थी।
Pithampur Minor Gives Birth During Exam In Bathroom: पिछले एक साल से उनके शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हुई। छात्रा के परिजन को इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Tags :
mp news
mpcgtimes news
mp breaking
mp cg news
Pithampur
Minor Gives Birth During
Bathroom
Birth During Exam
Minor Gives Birth During Exam
exam beby janm
baby janam news
10th Exam news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन