Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

MP में मेले में नाबालिग का मर्डर का VIDEO : दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट-पीठ और सीने में चाकू मारे; ड्यूटी में तैनात पुलिस गायब थी ?

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में भगोरिया मेले में 4 लोगों ने एक नाबालिग को पीट-पीटकर मार डाला। मामूली धक्का लगने के विवाद में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे। पेट, पीठ और छाती पर कई वार के निशान मिले हैं। चाकू मारने और लात घूंसे से पीटने का वीडियो भी सामने आया है। मामला सोंडवा थाना क्षेत्र का है।

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अनिल डावर (13) के रूप में की गई है, जो उदयगढ़ थाना क्षेत्र के तलावद का रहने वाला था। मेला घूमने आया था। मेले की जिम्मेदारी 50-60 पुलिसकर्मी संभाल रहे थे, फिर भी वारदात हो गई। पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया है।

मेले में नाबालिग को घेरकर पीटा

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच मेले में वारदात हुई है। कथित तौर पर धक्का लगने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने अनिल डावर पर लात-घूंसों से हमला किया। इसके बाद धारदार हथियार से मारा। हमले में अनिल डावर गंभीर रूप से घायल हो गया। वीडियो में भी दिख रहा है कि आरोपी अनिल डावर को घेरकर पीट रहे हैं। कुछ लोग पीटने का वीडियो बना रहे हैं।

पुलिस ने खून से सने नाबालिग को पहुंचाया अस्पताल

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चाकू लगने के बाद खून से सने नाबालिग को तत्काल सोंडवा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल आलीराजपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

स्पेशल टीम गठित, CCTV फुटेज खंगाले

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: वारदात के बाद एसपी रघुवंश सिंह ने तत्काल सोंडवा थाना प्रभारी राजाराम बडोले के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने मेला स्थल पर लगे ग्राम पंचायत और दुकानों में लगे CCTV फुटेज खंगाले। इसके अलावा पारंपरिक मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, कोर्ट ने भेजा जेल

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: सोंडवा पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर सोंडवा क्षेत्र के रहने वाले दिनेश, कमलेश, अर्जुन और एक नाबालिग को पकड़ा गया। मर्डर के बारे में पूछताछ की गई। दौरान आरोपियों ने विवाद के बाद हमला करने की बात स्वीकार की।

Alirajpur Minor Murder | Bhagoria Mela Dispute; 4 Arrested: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन