Gwalior
MP में बंदूक टिकाकर युवती को डांस कराया : युवक राइफल से हवाई फायर करता रहा, इशारे पर नाचती रही लड़की
Tue, Feb 24, 2026
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: ग्वालियर में बंदूक के दम पर एक युवती से डांस करवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा युवक कुर्सी पर बैठकर राइफल से हवाई फायर करते हुए युवती से नाचने को कह रहा है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: सोमवार रात सामने आया 47 सेकेंड का ये वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली इलाके का बताया जा रहा है। बेहट थाने की पुलिस रात में ही रहवाली पहुंची, जहां से पता चला कि युवक हस्तिनापुर का है। पुलिस वहां पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: वीडियो में बॉलीवुड मूवी में बाहुबली अंदाज में दिखाए जाने वाले किरदार की स्टाइल में युवक .315 बोर की राइफल लेकर कुर्सी पर बैठा है। उसके इशारे पर सामने एक युवती डांस कर रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: इसी दौरान युवक राइफल लोड करता है और रुक-रुककर दो बार फायरिंग करता है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि गोली चलने के बाद एक नाबालिग बालक मौके पर आता है और खाली खोखा उठाकर वहां से चला जाता है।
पुलिस को युवक की तलाश
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फायरिंग करता दिख रहा युवक हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की बेहट थाना टीम रात में ही रहवाली क्षेत्र पहुंची और मौके की तस्दीक की।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है।
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: यह भी जांच की जा रही है कि जिस राइफल से फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस वैध है या नहीं। लाइसेंस और हथियार की वैधानिक स्थिति स्पष्ट होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बंदूक अवैध होने पर आर्म्स एक्ट का मामला
Gwalior Viral Video: Man Forces Girl To Dance With Gunshots: एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि बंदूक के दम पर नचाने पर धमकाने का मामला दर्ज होता है। यदि फरियादी सामने नहीं आता है तो पुलिस स्वत:संज्ञान लेकर एक्शन लेगी। बंदूक लाइसेंसी हुई तो उसे जब्त कर लाइसेंस रद्द कराने की अनुशंसा करेगी और अवैध हुई तो आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करेगी।
सिर में गोली मारी, चेहरा उड़ा, आंख 3 फीट दूर मिली : रिटायर्ड फौजी ने राइफल सटाकर दबाया ट्रिगर; मांस के चीथड़े छत पर चिपके
Fri, Feb 20, 2026
Gwalior Retired Fauji Suicide | Licensed Rifle: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिस्तर पर बैठकर लाइसेंसी राइफल की नली सिर के पास सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही सिर और चेहरे का ऊपर का हिस्सा उड़ गया। मांस के चीथड़े दीवार और छत पर चिपके मिले। एक आंख 3 फीट दूर मिली है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्याम बिहारी भदौरिया (50) है, जो शताब्दीपुरम के रहने वाले थे। वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है।
कमरे से गोली चलने की आवाज आई
Gwalior Retired Fauji Suicide | Licensed Rifle: परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 से 2 बजे की घटना है। देर रात श्याम बिहारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
Gwalior Retired Fauji Suicide | Licensed Rifle: इस दौरान आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि श्याम बिहारी बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास में .315 बोर की राइफल पड़ी थी। परिजन ने फौरन महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी।
Gwalior Retired Fauji Suicide | Licensed Rifle: महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने बिस्तर और दीवार, छत से सबूत जुटाए हैं। साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। स्पॉट से 3 फीट दूर उसकी आंख पड़ी मिली है।
सुबह से शराब पी रहे थे रिटायर्ड फौजी
Gwalior Retired Fauji Suicide | Licensed Rifle: पुलिस ने परिजनों से वारदात के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में नशे की हालत में अपने कमरे में सो गए थे, इसलिए किसी ने उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली हमें नहीं पता।
Gwalior Retired Fauji Suicide | Licensed Rifle: आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि फौजी चार साल पहले रिटायर हो गया था। उस समय मिले पैसों को उसने कुछ जमीन में इन्वेस्ट किया था। जमीन की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ी। इन्वेस्टमेंट की वजह से तंगी हालत हो गई थी। घर में टेंशन और परेशानी थी। विवाद भी बोते रहता था। इसी वजह से आत्महत्या की होगी।
कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
Gwalior Retired Fauji Suicide | Licensed Rifle: महाराजपुरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज यशवंत गोयल ने कहा कि सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे वजह पता चल सके। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह पता चलेगी।