: डिंडौरी में BMO ने पत्रकारों से की गुंडागर्दी: शव के लिए नहीं दिलाया एंबुलेंस, हाथ ठेला से ले गए, सवाल पूछने पर दी गालियां, देखिए VIDEO
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बीएमओ की गुंडागर्दी सामने आई है। BMO गोपाल मरावी ने सवाल पूछने पर पत्रकारों से बदसलूकी की। जानकारी लेने के लिए पहुंचे पत्रकारों को जमकर गालियां दी, जिसका वीडियो सोशल मोडिया पर वायरल हो रहा है। बीएमओ गोपाल मरावी की बदसलूकी से गुस्साए पत्रकारों ने थाने में लिखित शिकायत की है। साथ ही बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की मांग की है।
डिंडौरी में करप्शन की खबरें पढ़िए... डिंडौरी में ठेकेदार भाजपा नेता लूट रहा सरकारी खजाना: मिट्टी युक्त गिट्टी से बना रहा चेकडैम, मिट्टी के ऊपर कराया ढलाई, पानी हो रहा लीकेज
क्या है पूरा मामला ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार बजाग थाना अंतर्गत आवास मोहल्ला निवासी सुखी बनवासी लगभग 60 वर्ष की तबीयत खराब हो गई थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में भर्ती कराया गया, लेकिन बुजुर्ग की अस्पताल में ही मौत हो गई।
शव को हाथ ठेला में रखकर गए परिजन
बताया जा रहा है कि बुधवार को अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया, जिसके कारण परिजनशव को हाथ ठेला पर रखकर घर ले गए थे। इसी मामले में कुछ पत्रकार बीएमओ गोपाल मरावी के पास बाइट लेने, जानकारी लेने गए थे।गाली-गलौज करने लगे BMO
इस दौरान बीएमओ गोपाल मरावी पत्रकारों से गाली-गलौज करने लगे। कहने लगे कि जबरदस्ती बाइट लेगा, जाओ यहां से कहते हुए अपमानित किया गया। जबकि पत्रकार उनसे गाली-गलौज नहीं करने की बात कह रहे हैं, लेकिन बीएमओ साहब तमतमा उठे और पत्रकारों को धमकाने लगे। पत्रकारों ने इस घटना का वीडियो बना लिया है।
पत्रकारों ने थाने में की शिकायत
घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों के द्वारा बजाग थाना में बीएमओ गोपाल मरावी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत दिए हैं। वहीं मामले की जानकारी लेने बीएमओ गोपाल मरावी से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया गया, तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।देखिए VIDEO
[video width="720" height="1280" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Video-2024-01-25-at-4.11.01-PM.mp4"][/video] Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन