: डिंडौरी में ठेकेदार भाजपा नेता लूट रहा सरकारी खजाना: मिट्टी युक्त गिट्टी से बना रहा चेकडैम, मिट्टी के ऊपर कराया ढलाई, पानी हो रहा लीकेज
सरकार ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन कराने के निर्देश दिए है, लेकिन यहां पर भाजपा की सरकार में भाजपा नेता ही ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इनके द्वारा घटिया चेकडैम का निर्माण करा तकनीकी अधिकारियों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है।
दरअसल, ग्राम पंचायत पिपरिया के माड़ागौर मार्ग में लाखों रुपए की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार चेकडैम की निर्माण में मनमानी बरत रहा है। लाखों रुपए की लागत से गुणवत्ताविहीन निर्माण करा कर पैसों का बंदरबांट कर रहा है।
मिट्टी के ऊपर करा रहे कंक्रीट ढलाई
ठेकेदार के द्वारा स्वयं का अधिक आर्थिक लाभ पहुंचाने के चक्कर में चैकडेम की निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। मिट्टी ठीक से सफाई नहीं किया गया है। उसी ऊपर ही चेकडैम के साईडवॉल की चौड़ाई और मोटाई दर्शाने के चक्कर में मिट्टी के ऊपर से ही कंक्रीट ढ़लाई करा दिया गया।
नव निर्मित चेकडैम से पानी लीकेज
जिस चेकडैम में मिट्टीयुक्त गिट्टी और साईडवॉल निर्माण में मिट्टी के उपर ढ़लाई किया जा रहा है। उसी के उपर नवमिर्मित चेकडैम बनकर तैयार हो गया है। जहां से लगातार पानी लीकेज हो रहा है। बताया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री से निर्माण कराया गया है। जिसके चलते पानी लगातार लीकेज हो रहा है।
जनपद पंचायत बजाग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी जोसुआ पीटर ने कहा कि मामले की जानकारी आपके माध्यम से मिली है। मैं दो चार दिन में जांच कराता हूं। निर्माण कार्य में जो भी अनियमितताएं मिलेगी, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन