: Balodabazar: 150 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, 3400 किलो महुआ लहन भी बरामद
अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबजार में आबकारी विभाग ने रविवार को दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से टीम ने 150 लीटर कच्ची शराब और 3400 किलो महुआ लहन बरामद किया है। महुआ लाहन को सैम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामला भाटापारा क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि सर्कल कसडोल क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने दबिश देकर ग्राम चांदन से आरोपी लाभोराम साहू को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर की तलाश में टीम ने महुआ निर्माण के लिए चढ़ी भट्टी के साथ 34 बड़ी जरिकेनो में 3400 किलो महुआ लाहन, कुल 150 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
वहीं दूसरी ओर पलारी क्षेत्र में सूचना मिलने पर टीम ने अवैध शराब तस्करी में रवि डहरिया को पकड़ा है। आरोपी छेरकापुर से अमेरा की तरफ़ अपने वाहन से 30 लीटर अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से छह पाउच प्रत्येक में 5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी का वाहन सीज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन