Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: गुजरात की जनता परिवर्तन की राह देख रही, भूपेश बोले- गांधी-पटेल की भूमि 'असत्य' से छुटकारा पाना चाहती है

News Desk

News Desk / Mon, Sep 5, 2022

गुजरात की जनता परिवर्तन की राह देख रही, भूपेश बोले- गांधी-पटेल की भूमि 'असत्य' से छुटकारा पाना चाहती है

गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुट गई है। गुजरात चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- गुजरात की जनता परिवर्तन की राह देख रही है। गांधी और पटेल की भूमि गुजरात अब 'असत्य' और 'अन्याय' से छुटकारा पाना चाहती है। आज हमारे नेता राहुल गांधी ने गुजरात की जनता को 8 वचन दिए हैं, जो नए गुजरात की नींव रखेंगे। कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसी योजनाएं छत्तीसगढ़ में चल रही है।

बता दें कि गुजरात में साल-2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। गुजरात में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस गुजरात चुनाव को लेकर है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता भी लगातार गुजरात जा रहे हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोज को चीफ ऑब्जर्वर और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंदेव को गुजरात विधानसभा के लिए कांग्रेस ने आब्जर्वर बनाया है। गुजरात में राहुल गांधी ने जनता से जो वादे किए हैं, उसमें कई योजनाओं के सहारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता तक पहुंची है। 

राहुल ने लगाई चुनावी वादों की झड़ी
चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी गुजरात पहुंचे। उन्होंने भी चुनावी वादों की झड़ी लगा दी। राहुल गांधी ने गुजरात की जनता से 8 वादें किए हैं, जिसमें 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली मुफ़्त, 10 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज़ माफ़, 3000 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल, कोरोना पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये मुआवजा, दुग्ध उत्पादकों को 1 लीटर पर 5 रुपये की सब्सिडी और सरकारी नौकरियों में कांट्रैक्ट सिस्टम बंद और युवाओं के लिए 3000 का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया है। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन