Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: 'भारत नहीं पहले कांग्रेस को जोड़ लो', डॉ. रमन बोले- राहुल से ज्ञान प्राप्ति के बाद भूपेश भी आटा 'लीटर' में लेने लगे हैं

News Desk

News Desk / Mon, Sep 5, 2022

'भारत नहीं पहले कांग्रेस को जोड़ लो', डॉ. रमन बोले- राहुल से ज्ञान प्राप्ति के बाद भूपेश भी आटा 'लीटर' में लेने लगे हैं

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा और सीएम भूपेश बघेल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस बिखरती जा रही है। पहले कांग्रेस को तो जोड़ लें। कांग्रेस में इतना बड़ा विभाजन हो गया। रमन ने कहा कि जो व्यक्ति जिसका जनरल नॉलेज इतना कमजोर है उसको प्रधानमंत्री की बात करते हैं। आटा को लीटर में तौलता है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जब दिल्ली से आए तब एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भी आटा को लीटर से बोल रहे थे। ये असर है राहुल गांधी की बुद्धिमता का। राहुल गांधी किस लेवल के व्यक्ति हैं। डॉ. रमन ने कहा कि मुद्दा हम नहीं बनाते। जिसको प्रधानमंत्री बना रहो हो उसका आई क्यू तो ठीक कर लो। 

अनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अलग-अलग संगठनों के बैनर तले राजधानी रायपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कर्मचारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। रमन ने कहा कि भाजपा की जब सरकार बनी तब मैंने 52 विभागों के 40 हजार कर्मचारियों को रेगुलर करने का काम किया था। आज मैं कहता हूं आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी एकता से आंदोलन करें। प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी और सबसे पहले चिंता आपकी करने वाली है। अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखिए। रमन ने कहा कि जनघोषणा पत्र में 10 दिन में कर्मचारियों की मांग पूरा करने का वादा कांग्रेसियों ने किया था। लेकिन अब भूल गए हैं।

RSS की बैठक गैर राजनीतिक, भागवत रायपुर आएंगे
डॉ. रमन ने कहा कि संघ परिवार के प्रमुख लोग और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर आ रहे हैं। उनका छत्तीसगढ़ में हम स्वागत करते हैं। आरएसएस की बैठक गैर राजनीतिक होती है। देश और समाज के लिए चर्चा करते हैं। क्लोज डोर में मीटिंग होती है। उसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शामिल होंगे। भाजपा संगठन पर डॉ. रमन ने कहा कि हमारी गतिशीलता बढ़ी है। 24 अगस्त को विशाल आंदोलन हुआ। 9 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। दिनभर बैठेंगे और भाजपा की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। सीएम भूपेश बघेल द्वारा राहुल गांधी के बयान को मुद्दा नहीं बनाने की बात पर डॉ. रमन ने कहा कि मुद्दा हम नहीं बनाते। उस बेचारे को हमेशा माफ किया जाता है। इस बार भी माफ कर दिया जाएगा। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन