Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव: भिलाई में खिड़की का टूटा शीशा; 36 दिन में पत्थर फेंकने की दूसरी घटना

News Desk

News Desk / Fri, Jan 20, 2023

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव: भिलाई में खिड़की का टूटा  शीशा; 36 दिन में पत्थर फेंकने की दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस बार पथराव की घटना भिलाई में हुई है। इसके चलते ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। आशंका है कि खुर्सीपार क्षेत्र में ट्रेन पर पत्थर फेंका गया है। इसके बाद से जीआरपी और आरपीएफ की टीमें इलाके में पत्थरबाजों की तलाश कर रही हैं। प्रदेश और दुर्ग में वंदे भारत पर पत्थर फेंकने की 36 दिन में यह दूसरी घटना है। 

यह भी पढ़ें...Vande Bharat: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा, चार दिन पहले शुरू हुई थी ट्रेन

ई-1 कोच की खिड़की का शीश क्षतिग्रस्त हुआ 
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले भिलाई नगर स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन शाम 5.15 बजे दुर्ग पहुंची। वहां दो मिनट रुकने के बाद 5.17 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन भिलाई नगर स्टेशन पार कर चुकी थी तब पत्थर फेंकने की घटना हुई है। पत्थर लगने से ई-1 कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। 

नागपुर से बिलासपुर की ओर आ रही थी ट्रेन
घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंच गए। यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन नागपुर से बिलासपुर आ रही थी। आरपीएफ और जीआरपी को पत्थरबाजी के आरोपियों को पकड़ने या उनकी पहचान करने में सफलता नहीं मिल सकी है। रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों से आरोपियों की तलाश के लिए अपील की गई है। आरपीएफ ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

रेलवे ट्रैक के किनारे बस्तियों में तलाशी अभियान जारी
आरपीएफ भिलाई की पूर्णिमा राय बंजारे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोकल पुलिस से भी मदद ले रहे हैं। जीआरपी के साथ मिलकर टीमें रेलवे ट्रैक किनारे की बस्तियों में सक्रिय हो गई हैं। दुर्ग और रायपुर की आरपीएफ व जीआरपी की टीमें भी अपने अपने स्तर पर जांच कर रही हैं। इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 14 दिसंबर को भी ट्रेन में पत्थर फेंकने से खिड़की की शीशा टूट गया था। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन