: नौतपा के पांचवें दिन मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी: तापमान में बढ़ोत्तरी से बुजुर्ग महिला की मौत, दिनभर चल रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दुर्ग जिले में गर्मी के कारण महिला मजदूर की मौत
छत्तीसगढ़ में नौतपा ने चौथे दिन आसमान से आग बरसाई। उधर, दुर्ग जिले के अहेरी में मनरेगा में काम कर रही महिला भद्रा बाई ठाकुर (60 वर्ष) की धूप और गर्मी के कारण मौत हो गई। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू के साथ रातें गर्म रहने का अनुमान जताया है। 31 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी
25 मई को नौतपा की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले चार दिनों में प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 25 मई को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री था, जो 28 मई को 45.8 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी तरह पेंड्रा रोड में पारा 38.7 डिग्री रहा। मंगलवार को 45 डिग्री दर्ज किया गया।
एमपी में भीषण गर्मी
नौतपा के पांचवें दिन यानी बुधवार को भोपाल में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह 5.30 बजे तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। इस दौरान करीब एक हफ्ते बाद सुबह ठंडी हवा का अहसास हुआ। सुबह 8.30 बजे 32 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 3 घंटे में पारे में 6 डिग्री का उछाल आया और सुबह 11.30 बजे तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।
बता दें कि नौतपा के पिछले 4 दिनों में तापमान दो बार 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आज भी तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दिन में गर्म हवाएं भी चलेंगी। नौतपा में भोपाल तप रहा है। 4 दिन में दूसरी बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। 40 साल में दूसरी बार सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को भी तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह दिन 10 साल में पांचवां सबसे गर्म दिन रहा।
गर्मी का ओवरऑल रिकॉर्ड 21 मई 2016 के नाम है। तब तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री पर पहुंचा था। मौसम विभाग ने नौतपा के पांचवें दिन भी तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। सुबह 8:30 बजे पारा 33 डिग्री से ऊपर था। इसके ठीक 3 घंटे बाद तापमान 7 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 41 डिग्री को पार कर गया। दोपहर 2.30 बजे यह 43.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी हुई और यह 45.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। दिन में गर्म हवाएं चलती रहीं। रात में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिला।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन