Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: Caste Survey: राजस्थान, MP समेत इन राज्यों में RSS का सर्वे, मंदिर-मस्जिद के साथ हो रहा जातियों का सर्वेक्षण

News Desk / Wed, Feb 8, 2023


RSS: स्वयंसेवक

RSS: स्वयंसेवक - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित दूसरे चुनावी राज्यों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरएसएस ने चुनावी राज्यों में अपनी शाखाओं और वॉलेंटियर्स के माध्यम से गांव और बस्तियों में रह रहीं प्रमुख जातियों, हिदू-मुस्लिम-ईसाई, किसान-व्यापारी, मजदूर और कर्मचारियों का ब्यौरा जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है।

संघ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इन राज्यों में ये मुहिम व्यापक स्तर पर शुरू की गई है। इसके अंतर्गत आबादी का धार्मिक, साक्षरता और आर्थिक प्रतिशत भी निकाला जा रहा है। गांवों में मौजूद जलाशय, मंदिर-मस्जिद, चर्च-गुरुद्वारा और मजारों के अलावा यह भी देखा जा रहा है कि मंदिर-श्मशान सभी के लिए खुले या नहीं।

सूत्र ने बताया कि राज्यों में विधानसभा चुनाव और एक साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए संघ का ये सर्वेक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। सर्वे में सामाजिक संस्थाओं के अलावा संबंधित गांव-बस्ती के लोगों का राजनीतिक झुकाव भाजपा-कांग्रेस के अलावा किस क्षेत्रीय दल के प्रति है, यह भी अनुमानित आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

इस तरह हो रहा है ये सर्वे

चुनावी राज्यों में संघ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शाखाओं के जरिए स्वयंसेवकों से 48 बिंदुओं पर जानकारी जुटाने की मुहिम शुरू की है। इस सर्वेक्षण के फार्मेंट में बस्ती की तीन प्रमुख जातियों और उनके प्रमुख की जानकारी नंबर सहित भरने को कहा गया है। इसके अलावा तीन सामाजिक व्यक्ति, तीन महिला संस्थाएं और तीन तीन विरोधी संस्थाओं की जानकारी भी एकत्र की जाएगी। इसके अलावा सर्वे वाले क्षेत्रों में रहने वाले संघ के अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोगों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, संघ के इस सर्वे में महिला—पुरुष के अलावा धर्म सहित जातियों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। माइक्रो लेवल के इस सर्वे में शिक्षण संस्थान, गांव-कस्बे, और मोहल्ले के जलाशय, श्मशान, मंदिर और जातिगत जानकारी भी उपलब्ध होगी। गावों में जैविक खेती और गोवंश पालकों की संख्या भी निकाली जा रही है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन