Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: आरक्षण बवाल पर शायराना वॉर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का CM को जवाब- '...वो हमें लड़ने का तरीका क्या सिखाएगा'

News Desk

News Desk / Wed, Jan 4, 2023

आरक्षण बवाल पर शायराना वॉर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का CM को जवाब- '...वो हमें लड़ने का तरीका क्या सिखाएगा'

छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन विधेयक पर अब शायरना वॉर शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कविता के जरिए राज्यपाल पर निशाना साधने के बाद अब डॉ. रमन सिंह ने जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता पोस्ट की है। इसमें लिखा है कि 'वनवासी के हक में जो कभी लड़े नहीं, वो हमें लड़ने का तरीका क्या सिखाएगा'। वहीं दूसरी ओर सर्व आदिवासी समाज के एक धड़े ने राज्यपाल के आरक्षण बिल पर रूख का समर्थन कर दिया है। 


यह भी पढ़ें...आरक्षण पर बवाल, निशाने पर राज्यपाल: CM भूपेश ने लिखा- '...लेकिन तुम्हारे लड़ने के तरीके पर धिक्कार है'
भाजपा बैकफुट पर
दरअसल, छत्तीसगढ़ में संशोधित आरक्षण विधेयक को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। कांग्रेस बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने के पीछे राज्यपाल और भाजपा पर दोष मढ़ रही है। वहीं भाजपा भी बैकफुट पर आ गई है और उसने भी प्रदर्शन कर राज्यपाल से बिल पर हस्ताक्षर की मांग कर दी। हालांकि पूर्व सीएम अब भी मुखर हैं। 

यह भी पढ़ें...आरक्षण पर भाजपा का हल्लाबोल: रमन ने कहा- भूपेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से राजभवन में अटकी फाइल

'पिछड़ों को क्या अधिकार दिलाएगा'
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर चार लाइनें पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। साथ ही लिखा है कि, यह सरकार यदि आरक्षण हित में होती तो यह अधिकार छिनता ही नहीं। आज वनवासियों को गुमराह करने के लिए कितने भी झूठ बोलो लेकिन अब कोई भरोसा नहीं करेगा। इसके साथ चार लाइनें भी हैं, जिसे आप भी पढ़ें..

'वनवासी के हक में जो कभी लड़े नहीं 
वो हमें लड़ने का तरीका क्या सिखाएगा
प्रथम महिला का अपमान कर "दाऊ"
पिछड़ों को क्या अधिकार दिलाएगा।'

मुख्यमंत्री ने कल पोस्ट की थी कविता
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर एक कविता पोस्ट की थी। इसकी शुरू की दो लाइनों में जहां उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा। वहीं अंतिम दो लाइनों में निवेदन भी किया है। यह निवेदन राज्यपाल को संबोधित है। इसमें लिखा था कि, 'कायरों की तरह न तुम छिपकर वार करो, राज्यपाल पद की गरिमा मत तार-तार करो'। इसके बाद रमन सिंह ने इस पर जवाब दिया है। 
सर्व आदिवासी समाज का राज्यपाल के रुख को समर्थन
सर्व आदिवासी समाज के सोहन गुट ने बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल अनुसूईया उइके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरक्षण मुद्दे पर राज्यपाल के रुख का समर्थन किया है। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने कहा, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचने में देरी की। इसकी वजह से समाज को राहत नहीं मिल पाई। जो विधेयक लाया गया है उसमें आदिवासियों की 12 बढ़ी हुई जातियों की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। वैसा होता तो आदिवासी समाज का अनुपात 40% तक पहुंच जाता। 

यह भी पढ़ें...आरक्षण बिल विवाद: CM भूपेश ने कहा- BJP नेताओं के दबाव में राज्यपाल, एकात्म परिसर में बैठता है विधिक सलाहकार


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन