Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

ट्रेन के आगे कूदकर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने की खुदकुशी : बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली है। युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया। शरीर से कई हिस्से कट गए। घटना स्थल पर उनकी बाइक खड़ी मिली है। मामला डौंडी थाना इलाके का है।

मृतकों की पहचान जितेश्वर हल्बा (23) निवासी ग्राम कुम्हालोरी और ग्राम साल्हे निवासी लिलिशा उइके (17) के रूप में हुई है। लड़की 10वीं क्लास की छात्रा थी। घटना बुधवार सुबह 3.30 बजे की बताई जा रही है। आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जितेश्वर और लिलिशा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार शाम से लड़की लापता थी। उसके परिजन डौंडी थाने पहुंचे थे और लापता होने की शिकायत की थी। इस बीच दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 के सामने दोनों कपल लेट गए।

ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। घटना स्थल पर दोनों के शव पटरी के बीच पाए गए। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग मिला, जबकि युवती पास ही मृत अवस्था में पाई गई।

घटना स्थल पर मिली बाइक

वहीं, मौके से कुछ दूरी पर CG 07 LU 9886 नंबर की बाइक भी बरामद हुई है, जो मृतक युवक की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

इस मामले में डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन