Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

MP में हत्यारे ने बहाया खून की नदिया : रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

Madhya Pradesh के Raisen जिले के मंडीदीप में युवक ने गुरुवार को 17 साल की रेप पीड़िता की हत्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर पेपर कटर से गला काट दिया। बीच-बचाव करने आई नाबालिग की मां पर भी हमला किया, जिससे दाहिने हाथ की उंगलियां कट गईं।

जानकारी के मुताबिक, रेप पीड़िता मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घर में नीले ड्रम के पास नाबालिग की लहूलुहान लाश मिली। मर्डर के बाद आरोपी भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आए लोग

पड़ोसियों के मुताबिक, वारदात के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। मां-बेटी को खून से सना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस पहुंची। घायल संगीता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज अपहरण और रेप के मामले में जेल जा चुका था। करीब दो महीने पहले वह जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद हैदराबाद की एक कंपनी में काम करने लगा। बुधवार को वहां से मंडीदीप लौटा। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नाबालिग के घर पहुंचा।

केस वापस लेने बना रहा था दबाव

इस दौरान मनोज नाबालिग के परिवार पर केस वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। वह नाबालिग की मां को धमका रहा था। महिला ने आरोपी को डांटकर घर से भगा दिया। करीब आधे घंटे बाद वह फिर लौट आया।

घर में घुसकर पेपर कटर से गला रेता

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां की नजर बचाकर आरोपी कमरे में घुसा। वहां नाबालिग से बहस की। विवाद बढ़ने पर पेपर कटर से हमला कर दिया। गुस्से में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

डेढ़ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले गया था आरोपी

आरोपी की पत्नी ने बताया कि मनोज करीब डेढ़ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले गया था। इसी मामले में केस चल रहा है। मनोज हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। 14 मई को केस की सुनवाई थी। वह केस खत्म कराने और बातचीत के लिए नाबालिग के घर गया था।

आरोपी की पत्नी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले नाबालिग खुद मनोज के साथ गई थी। वह मनोज से अपने साथ ले जाने की बात कहती थी। मनोज नहीं ले जाता था तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत की धमकी देती थी।

शादीशुदा है आरोपी, 9 माह की बेटी का पिता

आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसकी और मनोज की 9 माह की बेटी है। फिलहाल वह मायके में रह रही है। उसने कहा कि घटना के समय घर में क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी मनोज अहिरवार की तलाश में जुटी है।

नाबालिग ने आरोपी के पक्ष में दिए थे बयान

एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि नाबालिग लड़की ने पहले आरोपी मनोज के पक्ष में बयान दिए थे। मामला आरोपी की पत्नी और नाबालिग के बीच विवाद से जुड़ा था। आरोपी की पत्नी नाबालिग लड़की पर मनोज से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखने का दबाव बना रही थी। इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन