Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: ED Raid in Chhattisgarh: समीर विश्नोई के घर से मिला 4 किलो सोना 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख रुपये नगद

News Desk / Thu, Oct 13, 2022


रायपुर। ED Raid in Chhattisgarh Update: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग के मामले में आइएएस समीर बिश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार करके गुस्र्वार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने सभी सात दिन की रिमांड मांगी है। ईडी ने मंगलवार को प्रदेश के तीन आइएएस अधिकारियों सहित 16 कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी।

ईडी ने कोर्ट में बताया कि समीर विश्नोई के आवास से चार किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख स्र्पये कैश मिले हैं। वहीं, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू से पूछताछ करने ईडी की एक बस में सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची। रानू ने एक दिन पहले ही ईडी को जांच में सहयोग का आश्वासन दिया था।

ईडी के अधिकारियों ने रायगढ़ में खनिज विभाग के दफ्तर की भी जांच की और दस्तावेज जब्त किए। इस बीच, ईडी ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए कोरबा कलेक्टर संजीव झा से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि डीएमएफ में गड़बड़ी को लेकर ईडी की टीम कलेक्टर से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू कोरबा कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। रानू के सरकारी आवास पर ईडी ने मंगलवार सुबह छापा मारा था, लेकिन वह हैदराबाद में इलाज कराने के कारण उपलब्ध नहीं थी। गुस्र्वार को टीम ने रानू की मौजूदगी में कलेक्टर बंगले की जांच शुरू की है। उधर, समीर विश्नोई की पत्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर ईडी के जबरदस्ती परेशान करने की शिकायत की है। बिश्नोई की पत्नी ने कहा कि समीर को लीवर सिरोसिर की दिक्कत है। उनकी दवा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करें।

खनिज परिवहन के मामले में हेराफेरी की जांच में फंसे

ईडी के आला अधिकारियों ने बताया कि आइएएस अधिकारी और कारोबारी खनिज परिवहन में हेराफेरी के मामले में फंसे हैं। कारोबारियों के साथ सांठगांठ करके अफसरों ने करोड़ों स्र्पये की अफरातफरी की। अब तक ईडी ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों से करीब दस करोड़ स्र्पये नगद जब्त किए हैं। रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू के बंगले में जांच के साथ ही टीम ने गुस्र्वार को कंपोजिट बिल्डिंग स्थित माइनिंग आफिस में दबिश दी। इसके पहले कम्पोजिट बिल्डिंग को सीआरपीएफ की टीम ने अपने घेरे में ले लिया था। यहां भी दस्तावेजों की जांच की गई।

पहले चेकअप, फिर किया कोर्ट में पेश

ईडी की टीम ने दोपहर एक बजे तब समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी से पूछताछ की। इसके बाद सभी का अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। करीब तीन बजे कोर्ट में पेश किया गया।

एक दिन पहले पहुंचे थे ईडी के डायरेक्टर

अधिकारियों और कारोबारियों के खिलाफ जांच को पुख्ता करने के लिए ईडी के डायरेक्टर संजय मिश्रा बुधवार को रायपुर पहुंचे थे। उनके साथ आइपीएस अभिषेक गोयल भी मौजूद थे। ईडी के वकीलों ने बुधवार शाम से ही कोर्ट की कार्रवाई को शुरू कर दिया था। देर रात गिरफ्तारी के बाद वकीलों ने रायपुर कोर्ट में सुबह करीब 11 बजे आवेदन पेश किया।

इन अधिकारियों और कारोबारियों की चल रही है जांच

ईडी की टीम ने आइएएस समीर बिश्नोई, जयप्रकाश मौर्या, रानू साहू, संजीव झा से अब तक पूछताछ की है। इसके साथ ही पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सीए अजय मालू, एलके तिवारी, नवनीत तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, रजनी तिवारी, बादल मक्कड़, सन्न्ी लूनिया, अजय नायडू के आवास में जांच की है। कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, शराब कारोबारी प्रिंस भाटिया की भी जांच चल रही है। खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शिव शंकर नाग से पूछताछ की गई है।

यहां एक साथ हुई कार्रवाई

ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह छह बजे रायपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में एक साथ कार्रवाई की।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन