: ACB की रेड, 4.50 लाख रिश्वत लेते NTPC अफसर गिरफ्तार: जमीन मुआवजा 16 लाख दिलाने 5 लाख की डिमांड, रंगे हाथों किए गए ट्रैप
Raigarh NTPC Deputy General Manager arrested while taking 4.50 lakh bribe: बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी कर एनटीपीसी रायगढ़ के उप-महाप्रबंधक विजय दुबे को 4.50 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमीन मुआवजा दिलाने के एवज में 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। मामला तमनार थाना इलाके का है।
दरअसल, तिलाईपाली के रहने वाले सौदागर गुप्ता के मुताबिक, मकान का मौखिक बंटवारा उनके तीन बेटों के बीच हुआ था। लेकिन एनटीपीसी ने मकान और जमीन का अधिग्रहण कर लिया। जिसके एवज में उन्हें मुआवजा मिल चुका है।
लेकिन पुनर्वास योजना के तहत उनके बेटों को करीब 30 लाख रुपए मिलने थे। इसमें से 14 लाख रुपए का भुगतान हो गया, बाकी 16 लाख रुपए दिलाने के लिए उप-महाप्रबंधक विजय दुबे ने 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।

50 हजार पहले ही ले चुका था अधिकारी
सौदागर गुप्ता ने बताया कि, विजय दुबे पहले ही 50 हजार रुपए ले चुका था। बाकी पैसे दिलाने के लिए बार-बार रिश्वत की डिमांड कर रहा था। लेकिन घूस नहीं देना चाहते थे। इसलिए 13 सितंबर को बिलासपुर एसीबी में इसकी शिकायत कर दी।
पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया
शिकायत की पुष्टि के बाद मंगलवार 16 सितंबर को एसीबी ने ट्रैप किया। विजय दुबे ने गुप्ता को एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया। जहां 4.50 लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है।
करीब साल भर में रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर की यह 8 वीं ट्रैप कार्रवाई है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन