नए साल से ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव : अनूपपुर-शहडोल और बिलासपुर-रायपुर समेत कई स्टेशनों पर आज से पैसेंजर-एक्सप्रेस ट्रेन नए समय पर चलेंगी, देखिए लिस्ट
MP CG Times / Thu, Jan 1, 2026
नए साल की शुरुआत के साथ ही रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 1 जनवरी यानी आज से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। नई समय-सारणी के तहत कुल 63 ट्रेनों के शेड्यूल में 5 से 25 मिनट तक का आंशिक बदलाव हुआ है।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर यात्रा समय में बचत की गई है। इसी वजह से कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव जरूरी हो गया था। यात्रियों से अपील की गई है कि सफर पर निकलने से पहले नई समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन प्रबंधन ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से लागू नई समय-सारणी के अनुसार यात्रा करने से पहले यात्री संबंधित स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से अपडेटेड जानकारी अवश्य लें।

5 से 25 मिनट तक बदला गया ट्रेनों का समय
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हर साल अलग-अलग सेक्शनों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चलता है। इसी कारण हर वर्ष 1 जनवरी से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जाती है। पटरियों के सुधार और तकनीकी बदलावों के चलते ट्रेनों की औसत गति बढ़ी है, जिससे परिचालन समय में बचत संभव हो पाई है।
नई समय-सारणी में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में 10 से 25 मिनट तक, जबकि पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक की समय बचत की गई है।
63 गाड़ियों के समय में आंशिक परिवर्तन
बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली और गुजरने वाली कुल 63 ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। इनमें अप और डाउन दिशा की 55 एक्सप्रेस ट्रेनें और 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि, अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों की समय-सारणी पहले की तरह ही रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से एक बार फिर अपील की है कि यात्रा से पहले नई टाइम-टेबल की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि नए साल की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।
Tags :
Train Timetable Change, New Year 2026 Train Schedule, SECR Bilaspur Zone, Express Train Timing Changed, Passenger Train Time Update, Indian Railways News, Railway New Time Table, Train Running Time Reduced, Railway Passenger Advisory, SECR Latest Update
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन