Logo
Breaking News Exclusive
BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया

: लोरमी नपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त

News Desk / Mon, Jan 23, 2023


Publish Date: | Tue, 24 Jan 2023 12:12 AM (IST)

लोरमी(नईदुनिया न्यूज)। नगर पंचायत लोरमी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। पूर्व में भाजपा पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को हाईकोर्ट के निर्देश पर स्थगन के बाद 23 जनवरी को पुन: अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान किया गया। इसमें अध्यक्ष की कुर्सी बच गई।

भारतीय जनता पार्टी के सभी पांच पार्षद किरण राकेश दुबे,राजेंद्र सलूजा,सुरेश श्रीवास, विनय साहू,घनेंद्र राजपूत एवं जोगी कांग्रेस की एक महिला पार्षद सीमा मनीष त्रिपाठी के द्वारा सुबह 11 बजे से ही नगर पंचायत परिसर लोरमी में अविश्वास प्रस्ताव के लिए उपस्थित हो गए थे,परंतु कांग्रेस के छह पार्षद नगर पंचायत के दो अन्य पार्षद एवं अध्यक्ष समय पर उपस्थित नहीं हुए। कोरम के अभाव में अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू ने सीधे तौर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता दल के जिला अध्यक्ष जा ेकि लोरमी नगर के ही निवासी हैं। उनके घर से ही एक सदस्य नगर पंचायत में पार्षद है। उनके द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पंचायत अध्यक्ष का समर्थन करना समझ से परे है। उन्होंने कहा नैतिकता के आधार पर उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित पार्षद राजेंद्र सलूजा नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा नगर पंचायत प्रशासन रिश्वतखोरी में सबसे आगे है भ्रष्टाचार में पूर्ण लिप्त है। बिना लेन-देन के गरीबों का काम नहीं होता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य रवि शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा निर्मित लगभग सभी कार्योंं में भारी अनियमितता है। शहर की बजबजाती हुई नालियों लोरमी नगर पंचायत की सफाई की पोल खोलती नजर आती है। सड़कों पर बैठी मवेशियां लोरमी नगर पंचायत की सुंदरता को बढ़ाती है।

कहा लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़: साहू

मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि नगर में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आम जनमानस में परिवर्तन की आस की थी। इसे सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ने विधानसभा के प्रथम नागरिक धर्मजीत सिंह के साथ के सांठगांठ कर लोरमी की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, विनय साहू, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी सेवक पाठक, राकेश दुबे, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष वर्षा सिंह, विश्वास दुबे, सुशील यादव, देवरहट मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जवाहर दिवाकर, विक्रम सिंह ठाकुर ,नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि महेंद्र खत्री, घनश्याम खत्री, शैलेंद्र जायसवाल, केदार खत्री, अभिषेक पाठक, दीपक प्रजापति, सुजीत वर्मा, पवन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन