: छत्तीसगढ़ में सुसाइड, धर्मांतरण और गर्लफ्रेंड: BJP नेता की डेथ मिस्ट्री सुलझी, अफेयर और जुर्म की खौफनाक दास्तां ?
Mungeli BJP Leader Suicide Mystery Solved Through Handwriting: नईम खान, मुंगेली: छत्तीसगढ के मुंगेली जिले में धर्मांतरण के दबाव में बीजेपी नेता शैलेन्द्र जयसवाल ने आत्महत्या कर ली. एक लड़की धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल कर रही थी, जिसे पुलिस ने 7 महीने बाद गिरफ्तार कर मौत के रहस्य से पर्दा उठा दिया. घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है.
Mungeli BJP Leader Suicide Mystery Solved Through Handwriting: दरअसल, 15 जुलाई 2023 को बीजेपी नेता शैलेन्द्र जयसवाल (44 वर्ष) का शव बिजली के खंभे से लटका हुआ मिला था. वह पूर्व एल्डरमैन होने के साथ-साथ बिलासपुर सांसद के प्रतिनिधि भी थे। वह राम्हेपुर के पास संचालित कर रहा था. खेत में लटका मिला शव Mungeli BJP Leader Suicide Mystery Solved Through Handwriting: 14 जुलाई को जब शैलेन्द्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. मोबाइल बंद होने पर परिजन और स्थानीय लोग पूरी रात खोजबीन करते रहे. 15 जुलाई को शैलेन्द्र का शव उसके कियोस्क सेंटर से आधा किलोमीटर दूर एक खेत में खंभे से लटका मिला. क्या है सुसाइड नोट में पुलिस को कियोस्क सेंटर से 6 अलग-अलग सुसाइड नोट भी मिले थे, जिसमें शैलेन्द्र ने सोनिया लाकड़ा नाम की लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की बात लिखी थी. साथ ही ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का भी जिक्र था. 20 हजार रुपये देने के बावजूद वह मुझे लगातार परेशान कर रही थी. शैलेन्द्र और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था पुलिस ने बताया कि युवती और भाजपा नेता शैलेन्द्र जयसवाल एक-दूसरे को 2018 से जानते थे। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर भी खंगाली, जिसमें दोनों के बीच रोजाना घंटों बातचीत होने की बात सामने आई। वहां पकड़ी गई लड़की ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि उसका शैलेन्द्र से प्रेम प्रसंग था। वे अक्सर फोन पर बात करते थे.
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Mungeli BJP Leader Suicide Mystery Solved Through Handwriting: पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद ली. करीब 7 महीने बाद हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सुसाइड नोट शैलेन्द्र ने ही लिखा था. पुलिस ने सोनिया लाकड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
Mungeli BJP Leader Suicide Mystery Solved Through Handwriting: पुलिस ने आरोपी सोनिया को लोरमी के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. वह वनग्राम जमुनही की रहने वाली है और यहीं रहकर प्राइवेट नौकरी करती है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन