Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: MP-CG टाइम्स: हुकूमत से कदम-कदम पर सवालों की बौछार, हम बनेंगे हर गांव, हर शहर और हर दबे कुचलों की आवाज

MP CG Times

MP CG Times / Tue, Aug 31, 2021

MP-CG टाइम्स: हुकूमत से कदम-कदम पर सवालों की बौछार, हम बनेंगे हर गांव, हर शहर और हर दबे कुचलों की आवाज
नई शुरुआत: भाग-दौड़ और चकाचौंध भरी दुनिया में आज लोगों के पास फुर्सत नहीं है. जमाना बुलंदियों पर है. लोग आकाश चूम रहे हैं. दुनिया में क्या हो रहा ? देश में कौन सा मुद्दा गरम है? आपके लिए आपकी सरकार क्या कर रही? आपके कस्बे और मोहल्ले में क्या हो रहा है. तमाम बातों पर गौर करने का वक्त नहीं होता, लेकिन अब ऐसा नहीं है. हर जानकारी के लिए, हर खबर के लिए आपको कहीं खाक छानने की दरकार नहीं है. उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, हर दर, हर कदम सबसे पहले और सबसे सटीक. संसार की खबरें हो या कस्बे-मोहल्ले का हाल. एक क्लिक से सिमट जाता है खबरों का पूरा संसार. कलम से की-बोर्ड तक का सफर तय कर MP-CG टाइम्स आज आपके एक फिंगर टिप्स पर है. MP-CG टाइम्स पर हर गली और हर कस्बे का समाचार है. MP-CG टाइम्स आम जनमानस के मुद्दों को महकमे तक पहुंचाने की सार्थक पहल की है. हम खबरों को तलाशने और तरास कर आप तक पहुंचाने का काम करेंगे. हर संजीदा खबरों को आपसे रू-ब-रू कराएंगे, क्योंकि हमारे पास तहखाने खबरों की है. चाहे बात हक की हो या न्याय की. हम हमेशा सिस्टम के चक्रव्यूह में फंसे मुद्दों को आप तक पहुंचाएंगे. सच को सच और झूठ को झूठ लिखकर सिस्टम से टकराने का काम करेंगे. खबर लिखना ही नहीं, उसे आईने की तरह साफ और सरल शब्दों में पेश करने का काम करेंगे. MP-CG टाइम्स सत्ता की चकाचौंध के बीच खबरों को निचोड़ लाएगा. परतों में दफन हर कहानी की तलाश करेगा. खबरों की दुनिया में एक जिम्मेदार बनकर आवाज बुलंद करेगा. अत्याचार हो, भ्रष्टाचार हो या कमजोर पड़ती आवाज हो. हम हमेशा सच के साथ दमदारी और जिम्मेदारी से आवाज उठाएंगे. दबे कुचले, दबंगों और सिस्टम के मारों को न्याय दिलाने का काम करेंगे. MP-CG टाइम्स हर खबर को बिना मसाला, बिना नोकझोंक और बिना उलझाये, सीधे और सरल शब्दों में खबरों को मक्खन की तरह परोसने का काम करेगा. हम हर कमजोर को आवाज देंगे, जुर्म और हर बेबसी के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा, क्योंकि हमारी कलम सियासत की मकड़जाल से आजाद है, हमारी कलम बेइमानी बातों में मायने की तलाश करती है. नेताओं के झांसेनुमा बातों के बीच समाज की जुबान बोलती है. हुकूमत से लड़कर सवालों की बौछार का साहस करती है. क्योंकि हम MP-CG टाइम्स हैं, खबरों की तह तक जानें की ठानी है. इसी तरह सत्य खबर, सटीक खबर और अच्छी खबर पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहिये. आप देश, प्रदेश के किसी भी कोने में रहेंगे. आपको MP-CG टाइम्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अपनी वेबसाइट के माध्यम से गली, कस्बे, गांव, शहर की ताजा खबरें आप तक पहुंचाता रहेगा, जिससे आप हर पल अपडेट रहेंगे. MP-CG टाइम्स आपका आभारी है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन