: छत्तीसगढ़ में मनपसंद शराब ऐप पर घमासान: Bhupesh Baghel बोले-स्कूल बंद और स्कॉच शुरू, अजय चंद्राकर बोले- टेस्टोस्टेरोन टेस्ट कराएं पूर्व CM
Manpasand liquor app in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब ऐप 'मनपसंद' लॉन्च होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। चंद्राकर ने यहां तक कह दिया कि भूपेश बघेल मर्दानी राजनीति करें, वरना खुद का टेस्ट कराएं।
Manpasand liquor app in Chhattisgarh: सबसे पहले भूपेश बघेल ने अजय चंद्राकर के कुछ वीडियो शेयर किए। इसमें चंद्राकर असली शराब पीने की बात करते नजर आए। अजय चंद्राकर ने इसे एडिटेड वीडियो बताया है। सबसे पहले भूपेश बघेल की पहली पोस्ट देखें आबकारी विभाग ने मनपसंद ऐप जारी किया है। लोग इसमें अपनी पसंदीदा ब्रांड की शराब खरीद सकेंगे। इसे लेकर अजय चंद्राकर ने कहा था कि इससे लोग नकली शराब से बचेंगे। भूपेश बघेल ने यही वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा के नारे पर कटाक्ष किया और लिखा कि, हमने बनाया है, हम पिलाएंगे। अब जानिए अजय चंद्राकर की चुनौती बघेल की पोस्ट के बाद चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के राज में अवैध शराब का कारोबार होता था। अभी किसके खास लोग किस जेल में हैं…? तत्कालीन मुख्यमंत्री को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। पिछली कांग्रेस सरकार शराबी सरकार थी। अवैध शराब बेचने वालों को शर्म आनी चाहिए- भाजपा सोशल मीडिया वार के भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा- बघेल को कम से कम अपने गिरेबान में तो झांक लेना चाहिए था। हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करने वाली कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को ऐसी घटिया टिप्पणी करते हुए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के राज में शराब के दो काउंटर चलते थे, एक वैध और दूसरा अवैध। यह सब करके कांग्रेस की भूपेश सरकार ने सरकारी खजाने को भी लूटा। अब भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि सब कुछ वैध हो, पारदर्शी हो, ऑनलाइन हो और किसी भी तरह से राजस्व का नुकसान न हो। इसी नेक इरादे से लॉन्च किए गए ऐप की आज बघेल खूब तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस ने कोरोना के दौरान घर-घर शराब पहुंचाई- श्रीवास्तव श्रीवास्तव ने कहा कि, जब एक तरफ कोरोना से लोग मर रहे थे, जब जनता को दवा की जरूरत थी, तब बघेल एप लांच कर घर-घर शराब पहुंचा रहे थे। गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा किया और फिर उससे मुकर गए। भाजपा बताए छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कब होगी- बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में कामकाज की निगरानी के लिए कोई एप नहीं है, लेकिन सरकार ने शराब के ब्रांड के लिए एप बना दिया है। भाजपा शराब की काली कमाई के लिए प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने में लगी है। अब भाजपा बताए शराबबंदी कब होगी। बैज ने कहा- साय सरकार ने परिसर आवंटन में घोटाला किया बैज ने कहा कि पहले एयर-कूल्ड परिसर बनाकर शराब बिक्री को बढ़ावा दिया जाता था। साय सरकार ने परिसर आवंटन में बड़ा घोटाला किया है। परिसर भाजपा के प्रभावशाली नेताओं की अनुशंसा पर आवंटित किए गए हैं। भाजपा सरकार के राज में शराब की तस्करी शुरू हो गई है। मुंगेली और राजनांदगांव में सरकार के इशारे पर आबकारी निरीक्षकों द्वारा अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने के वीडियो प्रदेश की जनता ने देखे हैं। शराबबंदी पर सरकार अपना रुख साफ करे- दीपक बैज बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 100 से ज्यादा शराब दुकानें बंद कर दी थीं। कांग्रेस सरकार से पहले 2018 में प्रति व्यक्ति शराब खपत में छत्तीसगढ़ गोवा के बाद देश में पहले स्थान पर था। कांग्रेस सरकार के 5 साल में छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब खपत में देश में 18वें स्थान पर आ गया था। अब भाजपा सरकार शराबबंदी पर अपना रुख साफ करे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन