Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: Janjgir Champa: अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 16 ट्रैक्टर, 6 हाईवा, एक मशीन जब्त, रेत माफियाओं में हड़कंप

News Desk

News Desk / Thu, Jan 19, 2023

Janjgir Champa: अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 16 ट्रैक्टर, 6 हाईवा, एक मशीन जब्त, रेत माफियाओं में हड़कंप

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम कमरीद के पंचों की सूचना पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर जुर्माना तय किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। 

गौरतलब है कि अब तक कमरीद ग्राम पंचायत के देवरघटा रेत घाट में पिछले कई महीनों से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। जिला प्रशासन को इस बात की सूचना देने के बाद भी आंखें बंद थी। जब जिला प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और कार्रवाई के लिए अड़ गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अलर्ट किया और रेत उत्खनन करने वाले ठेकेदार को पकड़ा। कमरीद, देवरघटा रेत घाट से 16 ट्रैक्टर 6 हाईवा 1 चेन माउटेंन मशीन पकड़ा है। इन सभी वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की की गई है। विभाग की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। 

सुबह साढ़े नौ 9 बजे खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर, तहसीलदार अश्वनी चंद्रा नायब तहसीलदार पाटनवार शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के अलावा राजस्व विभाग के भी अधिकारी, कर्मचारी रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने देवरघाट रेतघाट में पहुंचे। जैसे ही पुलिस राजस्व और खनिज विभाग की टीम देवरघाट की ओर पहुंची वैसे ही रेत माफियाओं में खलबली मच गई।

भागने की कोशिश करते रहे माफिया
बताया जा रहा है कि जैसे ही अफसरों की टीम मौके पर पहुंची वैसे ही ट्रैक्टर लेकर रेत माफिया वहां से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन वे सफल नहीं हो सके। टीम को देखकर कई ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़े हुए।  खनिज अधिकारी आदित्य मानकर ने बताया कि सभी जब्त ट्रैक्टरों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


एक दर्जन से अधिक रेत घाट अब भी आबाद
जिले में ऐसे एक दर्जन से अधिक रेत घाट अब भी आबाद है जिनका ठेका समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी ऐसे रेत घाट आबाद है। एक एक रेत घाट से सैकड़ों ट्रिप रेत निकल रही है। जब तक शिकायत व प्रदर्शन नहीं होता तब तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती। कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को देवरघटा में देखने को मिला। खनिज विभाग यदि ऐसे मामलों में अग्रिम कार्रवाई करती तो निश्चित ही अवैध उत्खनन में विराम लग जाता। हालांकि खनित अफसरों का कहना है कि ठेका की कार्रवाई प्रोसेस में है।

आदित्य मानकर, खनिज निरीक्षक ने कहा  कि  ग्रामीणों की शिकायत पर देवरघटा कमरीद रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई की गई। हालांकि यहां पहले रेत उत्खनन नहीं हो रहा था। कुछ दिनों पहले ही रेत उत्खनन हुआ है। जहां भी शिकायत मिलेगी वहां वहां कार्रवाई की जाएगी।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन