: स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार: रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी थी 50 हजार की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
Health department clerk arrested while taking bribe in Nava Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के बाबू को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है। रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से जीपीएफ और अन्य राशि निकालने के एवज में चवाराम बंजारे घूस ले रहा था। तभी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। ACB की टीम ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
दरअसल, चवाराम बंजारे नवा रायपुर स्थित आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय स्वास्थ्य भवन में पदस्थ है। तुकाराम लहरे जो रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन है। वह अपने जीपीएफ और अन्य राशि निकालना चाहते थे, लेकिन राशि निकालने और फाइल आगे बढ़ाने के एवज में बाबू ने 50 हजार रुपए की मांग की। तुकाराम रिश्वत नहीं देना चाहते थे, जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो के ऑफिस में की थी।
अफसरों ने ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत के बाद एसीबी ने चवाराम बंजारे को रंगेहाथ पकड़ने की प्लानिंग की। तुकाराम 50 हजार रुपए लेकर एसीबी दफ्तर पहुंचा। जहां उसके नोटों में केमिकल लगाया गया। तुकाराम के साथ एसीबी के अधिकारी उसके रिश्तेदार बनकर स्वास्थ्य भवन पहुंचे।
तुकाराम ने चवाराम को 50 हजार रुपए दिए। जैसे ही पैसा लेकर आरोपी अपने बैग में रखने वाला था, तभी एसीबी के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत लेने के आरोप में बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ ACB की टीम धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (सशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन