: मुंगेली में रेप कर युवती को बेरहमी से मार डाला: अर्धनग्न कर सिर को पत्थर से कुचला, चट्टानों के पीछे छिपाई लाश, जानिए कैसे पकड़ा गया कातिल ?
नईम खान, मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि कातिल ने पहले युवती से रेप किया, फिर बेरहमी से सिर को पत्थर से कुचल-कुचलकर मार डाला। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी माधुरी विरही के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जांच में पता चला कि तखतपुर निवासी आरोपी कलीराम (42) का युवती से संबंध था। उसके घर आना-जाना होता था। पुलिस ने आरोपी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। नौकरी लगाने का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध पुलिस को आरोपी ने बताया कि युवती करगीरोड कोटा में अपने सहेली के साथ रह रही थी, जहां आना-जाना था और महिला से मोबाइल से भी बातचीत करते रहता था। इसके अलावा नौकरी लगाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाते रहता था, लेकिन नौकरी नहीं लगाने की स्थिति में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते रहती थी, जिसके कारण वह हत्या करने की साजिश रची। युवती को लोरमी घूमने के लिए बुलाकर मर्डर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती को बाइक पर बैठाकर अपने साथ खुड़िया क्षेत्र ले गया। जहां शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। लाश को चट्टानों के बीच छिपा दिया। पहने हुए कपड़े, उसके बैंग और मोबाइल को अलग-अलग स्थानों में छिपा दिया। आरोपी को भेजा गया जेल पुलिस ने बताया कि कपड़े, उसके बैंग और मोबाइल जब्त कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन