Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

गरियाबंद में फिर शर्मसार हुई शिक्षा व्यवस्था : टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस

गरीश जगत। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तार-तार करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत भाटापानी स्थित ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला (कमारपारा) में पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार दुबे पर स्कूल समय के दौरान क्लासरूम के भीतर महुआ शराब के नशे में धुत रहने का गंभीर आरोप लगा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिक्षक कमरे के भीतर नशे की हालत में दिख रहे हैं और पास ही शराब की बोतल भी नजर आ रही है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और पालकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

2 महीने पहले भी हुई थी शराब पार्टी, फिर भी मॉनिटरिंग सिस्टम फेल

मैनपुर के इस अंदरूनी इलाके में यह कोई पहली घटना नहीं है। महज दो महीने पहले भी इसी ब्लॉक में स्कूल परिसर के भीतर शराब पार्टी करते शिक्षकों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

बार-बार हो रही इन घटनाओं ने शिक्षा विभाग के मैदानी अफसरों की निगरानी और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

पीएम पोषण योजना में डाका, मेन्यू गायब, महीनों से सिर्फ दाल-चावल

शराबी शिक्षक के कारनामे के साथ ही स्कूल में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन (PM पोषाहार योजना) में भी भारी भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद स्कूल में निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू (हरी सब्जियां, अचार, पापड़, विशेष भोजन) का पालन बिल्कुल नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों को लंबे समय से सिर्फ दाल और चावल परोस कर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे विशेष रूप से संरक्षित कमार जनजाति के नौनिहालों के पोषण आहार और सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।

ग्रामीणों की दो टूक

"स्कूल बच्चों के भविष्य का मंदिर है। शराबी शिक्षकों और बच्चों का निवाला छीनने वालों के खिलाफ विभागीय जांच के नाम पर लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।"

BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस, ग्रामीणों ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

मामला गरमाने और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया है। मैनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) देवनाथ बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सहायक शिक्षक सतीश कुमार दुबे को कारण बताओ (Show Cause) नोटिस थमा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन