Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

पति और बेटों के सामने काटा महिला का गला : गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग इलाके में सोमवार सुबह हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। दीवानमुड़ा गांव के एक छोटे से होटल में रोज की तरह सुबह का कामकाज चल रहा था। चूल्हा जल चुका था, ग्राहक आने लगे थे।

परिवार अपने रोजमर्रा के काम में जुटा हुआ था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही मिनटों में वही होटल खून से लाल हो जाएगा और एक परिवार की दुनिया हमेशा के लिए उजड़ जाएगी।

वारदात इतनी खौफनाक थी कि जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप गई। आरोपी होटल में घुसा और महिला को उसके पति और बेटों के सामने पकड़कर ब्लेड से गर्दन पर हमला कर दिया। महिला की गर्दन से खून की धार बहने लगी और होटल चीख-पुकार से गूंज उठा। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, आरोपी मौत का खेल खेल चुका था।

सुबह-सुबह होटल में चल रहा था काम, तभी मौत बनकर पहुंचा आरोपी

जानकारी के मुताबिक दीवानमुड़ा गांव निवासी पूरीत राम रोज की तरह सोमवार सुबह अपना होटल खोलकर काम में जुटा था। होटल में उसकी पत्नी छबनीता यादव (45 वर्ष) भी हाथ बंटा रही थी। उनके दोनों बेटे भी वहीं मौजूद थे। परिवार का हर सदस्य रोज की तरह सामान्य तरीके से काम कर रहा था।

इसी दौरान अचानक आरोपी देवीसिंह वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक आरोपी सीधे छबनीता यादव के पास पहुंचा और देखते ही देखते उसकी गर्दन पकड़ ली। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने ब्लेड निकालकर महिला की गर्दन पर हमला कर दिया।

पति और बेटों ने बचाने की कोशिश की

मां पर हमला होते देख दोनों बेटे और पति पूरीत राम बचाव के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं रुका। आरोप है कि उसने बचाने आए बेटे की गर्दन पर भी ब्लेड से वार कर दिया। वहीं पति के पेट पर हमला कर उसे भी लहूलुहान कर दिया।

होटल के भीतर हर तरफ चीखें गूंज रही थीं। परिवार के सदस्य खून से लथपथ जमीन पर गिरते जा रहे थे। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की गर्दन से लगातार खून बहता रहा और कुछ ही देर में उसने मौके पर दम तोड़ दिया।

लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे

घटना के बाद घायल पति और बेटों ने किसी तरह महिला को उठाया और तुरंत देवभोग अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर प्रकाश साहू ने जांच के बाद छबनीता यादव को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल और गांव में सनसनी फैल गई। परिजन रो-रोकर बदहवास हो गए। गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे।

पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी देवीसिंह को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पंचनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।

ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा

घटना के बाद पूरे दीवानमुड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी खौफनाक घटना कभी नहीं देखी। सुबह का सामान्य माहौल अचानक चीखों, खून और मौत में बदल गया।

लोगों के मुताबिक होटल के भीतर जो हुआ, उसने पूरे गांव को अंदर तक डरा दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ मेहनत कर होटल चलाती थी और किसी को अंदाजा नहीं था कि दिन की शुरुआत इतनी दर्दनाक होगी।

ग्राम दीवानमुड़ा में धारदार हथियार (ब्लेड) से हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान छबिता यादव, पति पूरित राम यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम दीवानमुड़ा के रूप में हुई है, जो गांव में चाय की टपरी संचालित करती थीं।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही आरोपी देवी सिंह यादव, पिता गुणधर यादव, उम्र 35 वर्ष, नाश्ते के पैसे मांगने की बात पर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ब्लेड से छबिता यादव की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे मृतका के पति पूरित राम यादव (47 वर्ष) और पुत्र हेमंत यादव (21 वर्ष) भी सामान्य रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ओडिशा भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन देवभोग पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है। वर्तमान में आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर उठे सवाल

देवभोग की इस वारदात ने इलाके में कानून व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े एक होटल में घुसकर महिला की हत्या और पूरे परिवार पर हमला होने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सार्वजनिक जगहों पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी आखिर कहां जाए?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन