: गरियाबंद से दिल दहला देने वाली घटना: तीजा के दिन से लापता मासूम का नहर में मिला शव, रायपुर का रहने वाला था
Gariabad Raipur Body of missing Arpit Yadav found: गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीजा के दिन से लापता मासूम अर्पित यादव (7 वर्ष) का शव बुधवार को बरामद किया गया।
जानकारी के मुताबिक अर्पित अपनी मां के साथ रायपुर से पांडुका आया हुआ था। तीजा के दिन खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

15 घंटे तक चला रेस्क्यू
पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही गोताखोरों की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 15 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पांडुका नहर से अर्पित का शव बरामद किया गया।
पांडुका पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि तीजा के दिन हुई इस घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन