: MP-CG बॉर्डर पर 15 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में बोरियों से निकला 10 क्विंटल गांजा, जानिए कौन हैं तस्कर ?
Ganja worth Rs 15 crore seized on MP-CG border: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 15 करोड़ का 10 क्विंटल गांजा जब्त किया। 2 आरोपी ओडिशा से ट्रक में भरकर लेकर जा रहे थे। चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई की है। SP अभिषेक पल्लव ने इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई है।
वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह चावल ओडिशा से आगरा ले जा रहा था। पुलिस ने जब गाड़ी में रखे सामान की तलाशी ली तो चावल की बोरियों के बीच गांजा के बड़े पैकेट रखे मिले। गाड़ी में करीब 10 क्विंटल 50 किलो गांजा रखा हुआ था. कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने टाटा 1102 में 1050 किलो गांजा जब्त किया है. गांजे की बाजार कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कवर्धा में इससे पहले कभी इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी. गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से आगर ले जाया जा रहा था। आरोपी ड्राइवर पहले भी तस्करी में शामिल रहा है. उसके मोबाइल से कई जानकारियां मिली हैं. आगे बड़े गांजा तस्कर पकड़े जायेंगे. आरोपी राजस्थान का, गाड़ी आंध्र की, गांजा ओडिशा का: पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 30 साल का अनिल चौधरी बताया, जो राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर गांव का रहने वाला था.Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन