Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: Durg: 50 सीसीटीवी और 500 ऑटो खंगाले, फिर लुटेरों तक पहुंचे; इलाज के लिए कैंसर मरीज को चार दिन पहले लूटा था

News Desk

News Desk / Tue, Jan 17, 2023

Durg: 50 सीसीटीवी और 500 ऑटो खंगाले, फिर लुटेरों तक पहुंचे; इलाज के लिए कैंसर मरीज को चार दिन पहले लूटा था

पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चार दिन पहले कैंसर मरीज से हुई लूट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैंसर मरीज इलाज के लिए ऑटो से भिलाई जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ऑटो चालक और उसके साथियों ने बुजुर्ग मरीज से रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। इसके बाद उसे रास्ते में उतारकर भाग निकले थे। पुलिस करीब 500 ऑटो और 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची। 

यह भी पढ़ें...कैंसर मरीज बुजुर्ग से लूट: इलाज के लिए जा रहा था अस्पताल, रास्ते में ऑटो चालक रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला

राजनांदगांव से उपचार के लिए जा रहे थे बुजुर्ग
जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव की पूनम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह (68) कैंसर के मरीज हैं। वह 13 जनवरी को भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के लिए आए थे। दुर्ग बस स्टैंड पर उतरकर सुरेंद्र सिंह ने ऑटो ली और अस्पताल जाने के लिए निकले। इस दौरान बुजुर्ग के पास बैग में 35 हजार रुपये थे। रास्ते में वाईसेप ब्रिज के पास ट्रैफिक प्वाइंट से ऑटो चालक मुड़ गया और दुर्ग की ओर लौटने लगा। 

ऑटो से उतारकर छीन लिया था बैग
बुजुर्ग ने कहा कि उन्हें भिलाई जाना है, लेकिन ऑटो चालक ने मना कर दिया। थोड़ा आगे जाकर बुजुर्ग को उतरने के लिए कहा। फिर उनका मोबाइल और रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर मालिक का आरटीओ से जानकारी जुटाई। इससे बेमेतरा निवासी सूर्य प्रकाश का होने का पता चला। पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि साल 2016 में ही उसने दुर्ग मोटर से एक्सचेंज कर दूसरी गाड़ी ले ली थी। 


खुर्सीपार में शोरूम के पीछे मिला ऑटो
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस दुर्ग मोटर की ब्रांच पहुंची तो पता चला कि वह बंद हो चुकी है। जिसके चलते उसकी अन्य ब्रांच में भी रिकार्ड नहीं है। इसके बाद पुलिस ने पुराने ऑटो की तस्दीक शुरू की। सीसीटीवी फुटेज  से खुर्सीपार शोरूम के पीछे ऑटो संदिग्ध हालत में मिल गई। पुलिस टीम ऑटो के पास ही छिपकर चालक का इंतजार कर रही थी। कुछ समय बाद चालक आते दिखाई दिया तो पुलिस ने दबोच लिया। 

नशे और कपड़े खरीदने में खर्च कर दिए रुपये
पुलिस पूछताछ में आरोपी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जैकी सिंह, मुबारक हुसैन, हरदीप सिंह और डोमनिक फ्रांसिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास लूट के 19 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है। बाकी रकम को आरोपियों ने कपड़े खरीदने और नशे में खर्च कर दी थी। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन