Logo
Breaking News Exclusive
5 दिन से लापता था 5 साल का मासूम, हत्यारों ने बेरहमी से की हत्या पंजाब का संदिग्ध युवक पकड़ाया, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर 'टारगेट किलिंग' का था प्लान! बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया फ्रेंड्स ने जबरन पिलाई शराब, मालिक ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में मिली थी लाश व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तानकर किया किडनैप; कार में बैठाकर ले गए, रोंगटे खड़े कर देगा LIVE VIDEO कटनी में रात को ड्यूटी कर लौटी, सुबह कमरे में मिली लाश, पास बिखरे पड़े थे जहरीले इंजेक्शन 14KM दूर से गुजर रही ट्रेन, पटरी का इंतजार कर रहा देवभोग, जानिए सांसद पर क्यों भड़के लोग ? किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग? 5 दिन से लापता था 5 साल का मासूम, हत्यारों ने बेरहमी से की हत्या पंजाब का संदिग्ध युवक पकड़ाया, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर 'टारगेट किलिंग' का था प्लान! बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया फ्रेंड्स ने जबरन पिलाई शराब, मालिक ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में मिली थी लाश व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तानकर किया किडनैप; कार में बैठाकर ले गए, रोंगटे खड़े कर देगा LIVE VIDEO कटनी में रात को ड्यूटी कर लौटी, सुबह कमरे में मिली लाश, पास बिखरे पड़े थे जहरीले इंजेक्शन 14KM दूर से गुजर रही ट्रेन, पटरी का इंतजार कर रहा देवभोग, जानिए सांसद पर क्यों भड़के लोग ? किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग?

: Chhattisgarh में ED रेड: पूर्व CM रमन सिंह ने कहा-बार-बार बोल रहा हूं, भूपेश बघेल ATM हैं सोनिया गांधी के

News Desk / Mon, Oct 10, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह से चल रही ED की रेड के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे जहां केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बताया है। वहीं पूर्व CM रमन सिंह ने भूपेश बघेल को सोनिया गांधी का ATM बता दिया। रमन सिंह ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है। जहां कहा जाता है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वहां 40 अफसरों के घरों में ED की छापे मारी हुई है। उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा। सब सामने आएगा।

कलेक्टर कलेक्टिंग एजेंट बना दिए
प्रदेश में ED की रेड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि साल भर से मैं बोल रहा हूं, बार-बार कह रहा हूं कि भूपेश बघेल, सोनिया गांधी का ATM है। ये हजारों करोड़ का खेल है। वसूली करके असम में पैसे भेजे जाते हैं, हिमाचल प्रदेश भेजे जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर को कलेक्टिंग एजेंट बना दिया गया है और उन्हीं कलेक्टिंग एजेंट के घर आज ED छापा मार रही है। कांग्रेस के अंत का समय नजदीक आ गया है। हम तो पूरे देश भर में लड़ रहे हैं। जनता के मन में भारी आक्रोश है। 

 यह भी पढ़ें... Chhattisgarh में ED रेड: CM भूपेश बोले-BJP सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी

हम लड़ने में सक्षम हैं
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल की प्रतिक्रिया को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि CM की जो प्रतिक्रिया रही है, वह चिंताजनक है। वह कह रहे हैं BJP लड़ाई नहीं लड़ पा रही है। हम उनको बता रहे हैं कि हम लड़ने में सक्षम हैं। CM भूपेश बघेल ने कहा था कि BJP सीधे लड़ नहीं पा रही है,  इसलिए ED, IT के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। पहले ही कह चुका हूं कि, ये फिर आएंगे। ये आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इनकी यात्राएं और बढ़ेगी। 

अधिकारियों को भी चेताया
रमन सिंह ने ED के शिकंजे आए अफसरों के साथ अन्य अफसरों को भी चेताया है। उन्होंने कहा कि जो पंजा छाप अधिकारी हैं, वह अभी समय हैं संभल जाएं। अभी तो 30-40 गए हैं। भ्रष्टाचार में अगर लिप्त रहोगे को कहीं भी बचने वाले नहीं हो। आप ईमानदारी से काम करिए। ज्यादा वक्त नहीं है। एक साल का समय बाकी है। उनको सावधान रहना चाहिए। अभी जो हश्र हो रहा है, उन्हें देखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल की OSD, रायगढ़ कलेक्टर सहित कई अफसरों-व्यापारियों पर ED का छापा

CM की OSD, रायपुर कलेक्टर सहित कई कारोबारियों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईडी ने आज सुबह-सुबह एक बार फिर से छापेमारी की है। इसमें दुर्ग में मुख्यमंत्री बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का नाम भी है। इसके अलावा रायपुर में कोयला कोराबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में उनके ससुर और कांग्रेस के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्य, रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन