Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: और कितनी जिंदगी छीनेंगे गजराज: बाइक सवार परिवार को फुटबॉल की तरह खेले दंतैल हाथी, पति-पत्नी और 4 साल के मासूम की मौत

MP CG Times

MP CG Times / Thu, Sep 9, 2021

और कितनी जिंदगी छीनेंगे गजराज: बाइक सवार परिवार को फुटबॉल की तरह खेले दंतैल हाथी, पति-पत्नी और 4 साल के मासूम की मौत
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हाथियों ने बुधवार रात स्कूटी सवार परिवार की जान ले ली. हाथियों ने युवक को कुचल दिया, वहीं पत्नी और 4 साल के बेटे को फुटबॉल की तरह किक मारकर करीब 100 मीटर दूर फेंक दिया. हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. वन विभाग को भी सूचना दी गई. इसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया. हाथियों की दहशत से ग्रामीण रात भर आग जलाकर वहीं बैठे रहे. घटना उदयपुर क्षेत्र की है. कुन्नी निवासी गौतम दास (30) अपनी पत्नी रीना दास (28) और 4 साल के बेटे युवराज के साथ स्कूटी से उदयपुर गया था. वहां माइक्रोफाइनेंस कंपनी से 30 हजार रुपए निकालने के बाद तीनों बुधवार रात गांव लौट रहे थे. इसी दौरान अलकापुरी से मोहनपुर चौक के पास रास्ते मे खड़े हाथियों ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर दिया. हाथियों ने महिला व बच्चे को उछालकर दूर फेंक दिया और गौतम को कुचल दिया. ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी गई घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलते ही वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए. हाथियों को जंगल की ओर भगाने के बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिवार की मौत से ग्रामीण भी भड़क गए. हालांकि जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह ने लोगों को समझाइश दी और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है. इसके बाद भी दहशत के चलते ग्रामीण सारी रात आग जलाकर वहीं बैठे रहे.

रेंजर सपना मुखर्जी ने बताया कि केदमा टर्निंग प्वाइंट पर स्कूटी सवार परिवार हाथी की चपेट में आ गया. पीड़ित परिवार को गुरुवार सुबह 75 हजार की तात्कालिक सहायता दी जाएगी. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वन अमला निगरानी में जुटा हुआ है. लोगों की भीड़ हाथियों को और उग्र कर रही है. बताया जा रहा है कि 8 हाथियों का दल था, जो क्षेत्र में कई दिनों से उत्पात मचा रहा है. इसके चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन