Logo
Breaking News Exclusive
BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया

: रासुका पर रार: CM भूपेश बोले- हर तीन माह में नोटिफिकेशन का प्रावधान, धर्मांतरण से जोड़कर गुमराह कर रही भाजपा

News Desk / Sat, Jan 14, 2023


छत्तीसगढ़ सरकार के रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने इसे धर्मांतरण से जोड़ते हुए अघोषित आपातकाल बताया है। इस पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए इसे मूर्खता की पराकाष्ठा बता दिया है। उन्होंने कहा कि, रासुका राष्ट्रीय कानून है, राज्य का नहीं है। इसे हर तीन माह में नोटिफिकेशन करने का प्रावधान है। रमन सिंह के कार्यकाल में भी किया गया। अब इसे धर्मांतरण से जोड़कर गुमराह कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें...कांग्रेस पर साधा निशाना: रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने पर धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी बीजेपी

रमन सिंह के कार्यकाल में भी लागू हुआ कानून
बालोद के कल्याणपुर में कलार प्रांतीय महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से कहा कि, हर तीन माह में इसका रिन्यूवल होता है, उसी के तहत किया गया है। यह (भाजपाई) लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर हे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतना कम है। उन्होंने कहा कि, अरुण साव हाईकोर्ट के वकील रहे हैं। रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे। सब जानते हैं। उनके कार्यकाल में भी हुआ है। यह सिर्फ छत्तीसगढ़ में नहीं हुआ है, पूरे देश में होता है। 

ये राष्ट्रीय कानून, हम छेड़छाड़ नहीं कर सकते
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रासुका, यह राष्ट्रीय कानून है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए क्या राज्य सरकार कानून बनाएगी। इसमें हम किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। इसी से समझ जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि, इससे स्पष्ट हो जा रहा है कि ये मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। लोगों को कैसे गुमराह किया जाए। सरकार के खिलाफ कैसे बीज पनपे उसका षड्यंत्र रच रहे हैं। 

केंद्र का कानून है, भाजपा खत्म करा दे
इससे पहले भी सुबह बालोद रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर मीडिया से बात की थी। तब भी रासुका को लेकर कहा था कि, यह देश का कानून है। खत्म करा दें, केंद्र में उनकी सरकार है। क्यों नहीं खत्म करा देते। वे कहते हैं धर्मांतरित हो चुके आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए। यहां रैली करते हैं, लेकिन केंद्र में इनकी सरकार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है तो लाते क्यों नहीं कानून। सिर्फ लोगों को भड़काने में लगे हैं। 

छत्तीसगढ़ में खुशहाली क्यों है, इनको पच नहीं रहा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, अभी इनको (भाजपा) फिर बत्ती पड़ी है कि जाओ छत्तीसगढ़ में कोई षड्यंत्र करो। छत्तीसगढ़ में शांति क्यों है, छत्तीसगढ़ के लोग खुशहाल क्यों हैं, छत्तीसगढ़ में अमन-चैन क्यों है, सब वर्गों में समृद्धि कैसे आ रही है यह भाजपा को बिल्कुल पच ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा कुछ भी करे बस समाज के बीच विद्वेश फैलाने का काम न करें। मैं शुरू से बोलता रहा हूं, इनके पास दो ही हथियार हैं, एक धर्मांतरण और दूसरी सांप्रदायिकता। इसके अलावा इनको कुछ नहीं आता। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन